Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार, बीयर और स्कूटी जब्त

बिलासपुर। TODAY छत्तीसगढ़  / अवैध शराब के परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत तारबाहर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से नौ नग बीयर और एक स्कूटी जब्त की है।

पुलिस के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के परिवहन और बिक्री के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में तारबाहर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक स्कूटी से अवैध रूप से बीयर ले जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने पुराना बस स्टैंड स्थित शुलभ के सामने घेराबंदी कर वाहन को रोका। जांच के दौरान युवक के थैले से छह नग बीयर तथा स्कूटी की डिक्की से तीन नग बीयर बरामद हुई। पूछताछ में उसकी पहचान शेरसिंह मोहले (24) निवासी शुरू अमेरी सतनाम नगर, थाना सकरी, जिला बिलासपुर के रूप में हुई। पुलिस ने कुल नौ नग बीयर व स्कूटी क्रमांक सीजी 10 जेड 9578 को जब्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com