Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

किराना दुकान से गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार


रतनपुर (बिलासपुर)। 
TODAY छत्तीसगढ़  / नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रतनपुर पुलिस ने एक किराना दुकान में दबिश देकर अवैध रूप से गांजा बिक्री करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 225 ग्राम गांजा, बिक्री रकम व एक मोबाइल जब्त किया है।

शनिवार 14 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिली कि भगत सिंह वार्ड (थानापारा) रतनपुर निवासी अरविंद जैन उर्फ अन्नू (36) अपने किराना स्टोर में अवैध रूप से गांजा की पुड़िया बनाकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने दुकान में रेड कार्रवाई की। तलाशी के दौरान 225 ग्राम गांजा (कीमत करीब 2500 रुपये), गांजा बिक्री की 2300 रुपये नगद राशि तथा एक मोबाइल फोन जब्त किया गया। जब्त सामग्री की कुल कीमत 14,800 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com