Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

युवती से छेडखानी, आरोपी चंद्रकांत मोपका से गिरफ्तार


 बिलासपुर। 
TODAY छत्तीसगढ़  /  पानी भरकर घर लौट रही युवती से छेडखानी करने वाला आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। छेड़छाड़ का यह मामला नवम्बर 2023 का है। घटना के बाद से आरोपी युवक फरार बताया जा रहा था जिसे आज मोपका से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।  

जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र का यह मामला 10 नवम्बर का है। पचपेड़ी पुलिस के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक़ ग्राम लोहर्सी निवासी चंद्रकांत पिता गौरीशंकर साहू जिसकी उम्र 20 वर्ष बताई जा रही है, उसने गाँव की एक युवती को बुरी नियत से हाथ पकड़कर छेड़खानी की। युवती की शिकायत पर पचपेड़ी पुलिस ने चंद्रकांत साहू के खिलाफ धारा 354,506 के तहत अपराध दर्ज किया। आज आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल बिलासपुर भेजा गया है।   TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   


© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा