Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

देश को मिला नया कृषि मंत्री, तोमर को मिल सकती है एमपी के CM की जिम्मेदारी

 


नई दिल्ली। 
 TODAY छत्तीसगढ़  /  मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव 2023 में चुनाव लड़ने के बाद केंद्र सरकार में कृषि मंत्री रहे नरेंद्र सिंह तोमर ने कृषि मंत्रालय का अपना पद छोड़ दिया है। उन्होंने पद से इस्तीफा देकर राष्ट्रपति को मंजूरी के लिये भेजा जिसे मंजूर कर लिया गया है। कैबिनेट मंत्री अर्जुन मुंडा अब नरेंद्र सिंह तोमर की जगह देश के कृषि मंत्री होंगे।  TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें  

कैबिनेट मंत्री अर्जुन मुंडा को उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के अलावा, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय का प्रभार सौंपा जाएगा। राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे को उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के अलावा, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री का प्रभार सौंपा जाएगा. राज्य मंत्री राजीव चन्द्रशेखर को उनके मौजूदा विभागों के अलावा, जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री का प्रभार सौंपा जाएगा और, राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार को उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के अलावा, जनजातीय मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री का प्रभार सौंपा जाएगा। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा