Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

राष्ट्र की रक्षा के लिए सशस्त्र बलों का समर्पण बेजोड है - प्रधानमंत्री


 नई दिल्ली। 
TODAY छत्तीसगढ़  /   प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सशस्‍त्र बल झंडा दिवस के अवसर पर राष्‍ट्र के वीर जवानों के साहस, कुर्बानियों और दायित्‍व के प्रति उनकी कटिबद्धता के लिए सराहना की है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्र की रक्षा के लिए सशस्त्र बलों का समर्पण बेजोड है। उन्होंने सभी से सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष में योगदान करने का भी आग्रह किया।

सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने भी आज सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर सभी वीर सशस्त्र बलों को नमन किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री ठाकुर ने कहा कि वे हमारे राष्ट्र के रक्षक और सीमाओं के संरक्षक हैं। श्री ठाकुर ने देशवासियों से अपील की है कि उनकी निस्वार्थ सेवा को पहचानने और उनके परिवारों के कल्याण के लिए योगदान करने के लिए सशस्त्र बल झंडा दिवस कोष में अधिक से अधिक योगदान करें।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा