Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

वकील ने पत्नी पर गोली दागी, फरार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

घायल महिला को पुलिस की मदद से अस्पताल भेजा गया जहां उसका इलाज चल रहा है।


 रायपुर।
  TODAY छत्तीसगढ़  / प्रदेश की राजधानी रायपुर में एक वकील ने चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना आज शाम की है जब एक वकील ने अपनी लायसेंसी रिवाल्वर से पत्नी पर गोली चला दी। घायल पत्नी का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। घटना को अंजाम देकर फरार हो गये आरोपी वकील को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें  

जानकारी के मुताबिक घटना आज शाम करीब पांच बजे के आसपास की बताई जा रही है। डीडी नगर थाना क्षेत्र के गोल चौक के पास आरोपी वकील शुभंकर नदी 44 वर्ष अपनी पत्नी के साथ निवास करता है। शाम को पांच बजे के आसपास उसका किसी बात को लेकर पत्नी काकुली नंदी उम्र 39 से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने अपने पास रखी लाइसेंसी पिस्टल से पत्नी पर गोली चला दी। घर में गोली चलते ही पास पड़ोस में कोहराम मच गया। जब मोहल्ले के लोग इकट्ठे होने लगे तो आरोपी वकील फरार हो गया। 

इसके बाद घायल महिला को पुलिस की मदद से अस्पताल भेजा गया जहां उसका इलाज चल रहा है। इधर पुलिस ने मामले की सुचना मिलते ही फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने चंद घंटे की मशक्क्त के बाद आरोपी वकील को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पिस्टल जप्त कर ली है। 


© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा