Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

उप मुख्यमंत्री बनने के बाद कल पहली बार शहर आयेंगे साव, स्वागत की व्यापक तैयारियाँ

साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित स्वदेशी मेला में भाग लेंगे


 बिलासपुर।  
 TODAY छत्तीसगढ़  / उप मुख्यमंत्री अरूण साव  कल 16 दिसंबर को सड़क मार्ग से रायपुर से बिलासपुर आयेंगे। उप मुख्यमंत्री नियुक्त होने पश्चात वे कल पहली बार शहर पहुँचेंगे। उप मुख्यमंत्री अरुण साव के पहले नगर आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों में खासा उत्साह है। कल  भाजपा कार्यक्रताओं द्वाराउप मुख्यमंत्री अरूण साव का जगह जगह स्वागत किया जाएगा। 

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें 

राजधानी रायपुर से निकलकर उप मुख्यमंत्री अरूण साव कल दोपहर करीब 1.40  बजे  नेशनल हाईवे मार्ग सरगांव पहुंचेंगे, 2.10 को बिल्हा मोड़, 2.20 चकरभाठा मेनरोड, 2.40 तिफरा, 2.50 महाराणा प्रताप चौक में उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद 3.00 बजे मुंगेली नाका चौक में आयोजित विकसित भारत कार्यक्रम यात्रा का शुभारभ करेंगे। इस कार्यक्रम के पश्चात् शाम 4.40 को मंदिर चौक जरहाभांठा,राजेंद्र नगर चौक,नेहरू चौक, महामाया चौक,नूतन चौक में उनका स्वागत होगा, रात्रि 7.30 को साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित स्वदेशी मेला में भाग लेंगे। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा