Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

मातृभूमि के लिए शहीद अखिलेश का बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा - साव


 रायपुर।
  TODAY छत्तीसगढ़  / नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में शहीद हुए बीएसएफ़ के जवान शहीद अखिलेश कुमार राय का पार्थिव शरीर आज रायपुर पहुँचा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने राजधानी रायपुर के स्टेट हेंगर में जा कर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की । इस मौके पर उन्होंने सोशल साइट X पर लिखा कि 'मातृभूमि के लिए दिया उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा।'

बता दें कि 14 दिसम्बर को परतापुर थाना क्षेत्र में बीएसएफ के जवान रूटीन सर्चिग पर निकले थे। इस दौरान नक्सलियों ने प्रतापपुर और महला कैम्प के बीच टेकरापारा पहाड़ में जवानों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से आईईडी बम प्लांट कर रखा था। जिसकी चपेट में आने से बीएसएफ के आरएसओ टीम के जवान अखिलेश रॉय (45 वर्ष) गाजीपुर उत्तर प्रदेश गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे पखांजूर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा