Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ कल, प्रधानमंत्री दिखायेंगे हरी झंडी

उप मुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि और सभी विधायक होंगे अतिथि


 बिलासपुर।
  TODAY छत्तीसगढ़  /  केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ पूरे देश में पहुंचाने के उद्देश्य से एक अभूतपूर्व पहल करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 नवंबर को झारखंड के खूंटी से विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया था।  इस अभियान के तीसरे चरण में पीएम नरेंद्र मोदी कल वीडियों कांफ्रेसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाकर बिलासपुर सहित राज्य में इस यात्रा का शुभारंभ करेंगे।

 प्रधानमंत्री वर्चुअल माध्यम से देश भर में यात्रा के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों से जुड़ेंगे और हितग्राहियों से चर्चा करेंगे।मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय भी रायपुर से वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम के लिए कनेक्ट होंगे और यात्रा के संबंध में वर्चुअल संवाद करेंगे। कार्यक्रम का मुख्य आयोजन शहर के मुंगेली नाका स्थित मैदान में किया जाएगा। जिसके मुख्य अतिथि के रुप में उप मुख्यमंत्री  अरुण साव मौजूद रहेंगे ।

 विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शहर विधायक अमर अग्रवाल, बिल्हा विधायक  धरमलाल कौशिक, तखतपुर विधायक  धर्मजीत सिंह, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, बेलतारा विधायक  सुशांत शुक्ला और मस्तुरी विधायक  दिलीप लहरिया शामिल होंगे। इस यात्रा के तहत 16 दिसंबर से 26 दिसंबर तक रोजाना शहर के विभिन्न हिस्सों में दो शिविर का आयोजन किया जाएगा। यात्रा के पहले दिन याने 16 दिसंबर को शिविर दोपहर 2 बजे से 6 बजे तक मुंगेली नाका मैदान में आयोजित किया जाएगा । इस शिविर के माध्यम से वे नागरिक जिन्हें अब तक केंद्रीय योजनाओं का लाभ नहीं मिला है, वे इन योजनाओं के लिए आवेदन देंगे और योजनाओं का लाभ उठाकर लाभान्वित होंगे। योजनाओं का लाभ लेने के लिए संबंधित शिविर स्थल पर आम नागरिकों से आवेदन भी प्राप्त किया जाएगा। TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   


© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा