Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

छत्तीसगढ़ की छठवीं विधानसभा का प्रथम और शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर से

शीतकालीन सत्र में विधानसभा अध्यक्ष का भी चुनाव होगा, साथ ही अनुपूरक बजट भी लाया जाएगा।


 रायपुर । 
 TODAY छत्तीसगढ़  / छत्तीसगढ़ की छठवीं विधानसभा का प्रथम और शीतकालीन सत्र आगामी मंगलवार 19 दिसंबर से बुलाया गया है। प्रोटेम स्पीकर का शपथ होगा। पूर्व मंत्री रामविचार नेताम प्रोटेम स्पीकर बनाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रामविचार नेताम को प्रोटेम स्पीकर बनाने के लिए राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन को पत्र लिखा है।

बता दें कि राज्यपाल अभी दिल्ली प्रवास पर हैं। वे कल 16 दिसंबर की शाम को लौटेंगे ऐसी आधिकारिक सुचना है । उनके आने के बाद प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति का आदेश जारी होगा। प्रोटेम स्पीकर विधायकों को शपथ दिलाएंगे। शीतकालीन सत्र में विधानसभा अध्यक्ष का भी चुनाव होगा, साथ ही अनुपूरक बजट भी लाया जाएगा। इसमें दो वर्ष के बकाया बोनस भुगतान के लिए पांच हजार करोड़ रूपए का प्रावधान किया जाएगा। 

जानकारी के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को विधानसभा अध्यक्ष बनाया जा रहा है। उनका निर्विरोध निर्वाचन हो सकता है। इससे पहले भी जितने विधानसभा अध्यक्ष बने हैं, वो सभी निर्विरोध रहे हैं। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सत्र को लेकर कहा- सीएम ने सत्र को लेकर कैबिनेट की बैठक में निर्देश दिए। 19 दिसंबर से विधानसभा का शीतकालीन सत्र बुलाया जाएगा जो तीन दिन चलेगा। इस औपचारिकता के बाद सत्र, फरवरी में बजट बैठकों के लिए स्थगित कर दिया जाएगा। मंत्रिमंडल विस्तार पर शर्मा ने कहा कि यह सीएम का विशेषाधिकार है। वे जल्द ही कैबिनेट का गठन कर लेंगे।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा