Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

इनोवा कार की टक्कर से नाबालिग की मौत

 रायपुर ।TODAY छत्तीसगढ़  /  राजधानी रायपुर में शुक्रवार को एक बार फिर रफ़्तार का कहर देखने को मिला है। शहर के संजयनगर इलाके में एक तेज रफ्तार कार ने सायकल सवार नाबालिग को जोरदार टक्कर मार दी। CG 04 NE 2076 इनोवा की जोरदार टक्कर के बाद नाबालिग दूर तक छिटक कर सड़क पर बेसुध होकर गिर पड़ा। इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। 

जानकारी के मुताबिक नाबालिग सुदामा नगर निवासी प्रियांशु निर्मलकर पिता सोहन निर्मलकर (13) रोज की तरह सुबह 6 बजे सायकल में अखबार बांटने निकला था। वह पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास रोड क्रास करने खड़ा था कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार इनोवा की ठोकर से मौके पर उसने दम तोड़ दिया। प्रत्यक्ष दर्शी संजय पटेल की रिपोर्ट पर टिकरापारा पुलिस ने इनोवा ड्राइवर धारा 279,304 ए का मामला दर्ज किया है। 

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें  

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा