Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

कौन बनेगा मुख्यमंत्री ? फैसला जल्द, तीनों राज्य के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त

छत्तीसगढ़ में सर्वानंद सोनवाल के साथ अर्जुन मुंडा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है

रायपुर । TODAY छत्तीसगढ़  /  भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ के नये मुख्यमंत्री चयन के लिए असम के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनवाल को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। मध्यप्रदेश और राजस्थान के सीएम चयन के लिए भी पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए गये हैं। राजनाथ सिंह के साथ सरोज पांडे को राजस्थान का पर्यवेक्षक बनाया गया है। मध्यप्रदेश में सीएम के चयन के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, आशा लकड़ा और के मनोहर लाल को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। छत्तीसगढ़ में सर्वानंद सोनवाल के साथ अर्जुन मुंडा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। पर्वेक्षकों की नियुक्ति के बाद अब कयास लगाये जा रहें हैं कि जल्द ही मुख्यमंत्री के नाम की अटकलों पर विराम लगेगा। TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें 

  


© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा