Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

पुलिस द्वारा शहर के गुंडा बदमाशों पर की गई कार्यवाही, असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश

 


बिलासपुर।  TODAY छत्तीसगढ़  /  जिले के शहरी थाना क्षेत्र के 50 से अधिक निगरानी, गुण्डा बदमाश को सिविल लाइन थाना में तलब कर उपस्थित कराया गया जिनको शहर में भयमुक्त वातावरण बनाने और शांति कायम रखने के उद्देश्य से किसी भी प्रकार के अवैध कार्य, मारपीट, झगडा, वाद विवाद व डराने धमकाने जैस कृत्य न करने हेतु सख्ती से हिदायत दी गई है ।सभी निगरानी गुण्डा बदमाशो को  शांति कायम रखने और किसी भी प्रकार के गलत कामों से दूर रहने की हिदायत देकर थाने से छोड़ा गया।

यह कारवाही पुलिस अधीक्षक संतोश कुमार सिंह  के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल के नेतृत्व में की गई। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा