TODAY छत्तीसगढ़ / नई दिल्ली / नरेंद्र मोदी 2.0 कैबिनेट के पहले विस्तार में कई नए चेहरों को जगह मिली है और कुछ मौजूदा मंत्रियों की तरक्की हुई है। राष्ट्रपति भवन के दरबार हाल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में कुल 43 मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इनमें 36 नए चेहरे हैं और 7 ऐसे राज्यमंत्री भी हैं जिन्हें प्रमोशन दिया गया है। प्रमोशन पाने वालों में किरेन रिजिजू, हरदीप सिंह पुरी, अनुराग ठाकुर, जी. किशन रेड्डी प्रमुख हैं। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार गिराकर फिर से शिव'राज' की वापसी के सूत्रधार ज्योतिरादित्य सिंधिया, असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम नारायण राणे, एलजेपी में बगावत करने वाले पशुपतिनाथ पारस, जेडीयू चीफ आरसीपी सिंह मंत्रिपरिषद में जगह पाने वाले प्रमुख चेहरों में शामिल हैं। PM Modi congratulates his colleagues who took oath as Union Cabinet Ministers and as Ministers of State, today#CabinetExpansion2021 pic.twitter.com/AD5gnTugMt
— ANI (@ANI) July 7, 2021
आज शपथ लेने वाले मंत्रियों में 36 नए चेहरे और 7 पुराने मंत्री जिन्हें प्रमोशन दिया गया शामिल हैं। कुल 43 मंत्रियों ने मोदी केबिनेट का हिस्सा बनने का गौरव हासिल किया। शपथ लेने वाले मंत्री -
1. नारायण तातु राणे 2. सर्बानंद सोनोवाल 3. वीरेंद्र कुमार 4. ज्योतिरादित्य एम सिंधिया 5. रामचंद्र प्रसाद सिंह 6. अश्विनी वैष्णव 7. पशुपति कुमार पारस 8. किरेन रिजिजू 9. राज कुमार सिंह 10.हरदीप सिंह पुरी 11.मनसुख मंडाविया 12.भूपेंद्र यादव 13. पुरुषोत्तम रूपाला 14.जी. किशन रेड्डी 15.अनुराग सिंह ठाकुर 16.पंकज चौधरी 17.अनुप्रिया सिंह पटेल 18.डॉ. सत्य पाल सिंह बघेल 19.राजीव चंद्रशेखर 20.शोभा करंदलाजे 21.भानु प्रताप सिंह वर्मा 22.दर्शन विक्रम जरदोशी 23.मीनाक्षी लेखी 24.अन्नपूर्णा देवी 25.ए. नारायणस्वामी 26.कौशल किशोर 27.अजय भट्ट 28.बी. एल वर्मा 29.अजय कुमार 30.चौहान देवुसिंह: 31.भगवंत खुबा 32.कपिल मोरेश्वर पाटिल 33.प्रतिमा भौमिक 34.डॉ. सुभाष सरकार 35.डॉ. भागवत किशनराव कराडी 36.डॉ. राजकुमार रंजन सिंह 37.डॉ. भारती प्रवीण पवार 38.बिश्वेश्वर टुडु 39.शांतनु ठाकुर 40.डॉ. मुंजापारा महेंद्रभाई 41.जॉन बरला 42.डॉ. एल. मुरुगनी 43.निसिथ प्रमाणिक शामिल हैं।



