Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

कोरोना वैक्सीन का 2.49 लाख डोज पहुंचा रायपुर, वैक्सीनेशन की रफ़्तार बढ़ाने और डोज की ज़रूरत

TODAY छत्तीसगढ़  / रायपुर / कोरोना वैक्सीन की भारी किल्लत के बीच बुधवार को केंद्र सरकार ने कोवीशील्ड की नई खेप भेजी है। दोपहर बाद ये वैक्सीन की 2 लाख 49 डोज की यह खेप विमान से रायपुर पहुंची है।  TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

प्रदेश के अधिकांश जिलों में टीकों की किल्लत की वजह से टीकाकरण कहीं बंद है तो कहीं टीकाकरण की रफ़्तार धीमी पड़ गई है । रायपुर में पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक शनिवार को उन्ही लोगों को टीका लगेगा जो दूसरी डोज लगवाने आए हैं। वहीँ सोमवार की शाम को रायपुर जिला प्रशासन ने टीका आने तक टीकाकरण अभियान बंद रखने का आदेश जारी कर दिया। मंगलवार को प्रदेश भर में केवल 42 हजार 448 लोगों को टीका लगाया जा सका। जिसमें निजी अस्पतालों में लगे सशुल्क टीके की संख्या भी शामिल है। आपको बता दें कि टीकों की किल्लत और कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट की चिंताओं के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेेंद्र मोदी को पत्र लिखा था। उसमें उन्होंने प्रदेश की जरूरतों को देखते हुए जुलाई महीने में एक करोड़ डोज वैक्सीन की मांग की थी। 


© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा