Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

मोदी की क्लास ख़त्म, 43 मंत्री कुछ ही मिनटों में लेंगे शपथ । रविशंकर समेत 11 मंत्री की छुट्टी


TODAY छत्तीसगढ़  / नई दिल्ली / अब से कुछ ही देर बाद राष्ट्रपति भवन के अशोक हॉल में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए नरेंद्र मोदी के मंत्रिपरिषद का फेरबदल होने जा रहा है. कुल 43 मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे. इनमें से सात मंत्रियों को प्रोन्नत किया जा रहा है, जबकि 36 नए चेहरों को शामिल किया जा रहा है. प्रधानमंत्री मोदी ने शपथ समारोह से पहले सभी नए मंत्रियों को राजनीतिक शूचिता का पाठ पढ़ाया है. पीएम आवास में इनके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा और राजनाथ सिंह भी मौजूद थे.

आज शपथ लेने वाले सभी 43 लोगों के नाम सामने आ चुके हैं. लिस्ट के मुताबिक ये लोग कुछ ही देर बाद मंत्री पद की शपथ लेंगे। 

1. नारायण तातु राणे 2. सर्बानंद सोनोवाल 3. वीरेंद्र कुमार 4. ज्योतिरादित्य एम सिंधिया 5. रामचंद्र प्रसाद सिंह 6. अश्विनी वैष्णव 7. पशुपति कुमार पारस 8. किरेन रिजिजू 9. राज कुमार सिंह 10.हरदीप सिंह पुरी 11.मनसुख मंडाविया 12.भूपेंद्र यादव 13. पुरुषोत्तम रूपाला 14.जी. किशन रेड्डी 15.अनुराग सिंह ठाकुर 16.पंकज चौधरी 17.अनुप्रिया सिंह पटेल 18.डॉ. सत्य पाल सिंह बघेल 19.राजीव चंद्रशेखर 20.शोभा करंदलाजे 21.भानु प्रताप सिंह वर्मा 22.दर्शन विक्रम जरदोशी 23.मीनाक्षी लेखी 24.अन्नपूर्णा देवी 25.ए. नारायणस्वामी 26.कौशल किशोर 27.अजय भट्ट 28.बी. एल वर्मा 29.अजय कुमार 30.चौहान देवुसिंह: 31.भगवंत खुबा  32.कपिल मोरेश्वर पाटिल 33.प्रतिमा भौमिक 34.डॉ. सुभाष सरकार 35.डॉ. भागवत किशनराव कराडी 36.डॉ. राजकुमार रंजन सिंह 37.डॉ. भारती प्रवीण पवार 38.बिश्वेश्वर टुडु 39.शांतनु ठाकुर 40.डॉ. मुंजापारा महेंद्रभाई 41.जॉन बरला 42.डॉ. एल. मुरुगनी 43.निसिथ प्रमाणिक 

इससे पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, सदानंद गौड़ा, संजय धोत्रे, रतन लाल कटारिया और देबाश्री चौधरी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. स्वास्थ्य मंत्रालय से दो इस्तीफे हुए हैं. स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे,  राव साहेब दानवे पाटिल और बंगाल कोटे से मंत्री बाबुल सुप्रियो ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. अब तक कुल 12 मंत्री इस्तीफा दे चुके हैं. माना जा रहा है कि कुछ और मंत्रियों की टीम मोदी से विदाई हो सकती है. थावरचंद गहलोत पहले ही राज्यपाल बनाए जा चुके हैं. 

राष्ट्रपति भवन से जारी सूचना के अनुसार राष्ट्रपति ने 11  मंत्रियों के इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं. आज इन मंत्रियों ने दिए इस्तीफे-

1. डी.वी. सदानंद गौड़ा 2.  रविशंकर प्रसाद 3. थावरचंद गहलोत 4. रमेश पोखरियाल 'निशंक' 5. डॉ. हर्षवर्धन 6. प्रकाश जावड़ेकर 7. संतोष कुमार गंगवार 8. बाबुल सुप्रियो 9. धोत्रे संजय शामराव 10. रतन लाल कटारिया 11. प्रताप चंद्र सारंगी 12. देबाश्री चौधरी 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा