TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें
शिवराज पासवान पंचायती बैठक करके बाइक से ही घर को लौट रहे थे, रास्ते में बदमाश उनकी तलाश में घात लगाए बैठे थे। नगर थाना क्षेत्र के संतोषी चौक रेलवे फाटक के पास बदमाशों ने उन पर गोलियों से हमला कर दिया। उसने सीने में तीन गोलियां मारी गईं जिसमें पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद अपराधी बाइक लेकर फरार हो गए। मौके पर मौजूद लोगों की मानें तो तीन हमलावर थे जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया। मेयर को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मेयर की हत्या की सूचना पाते ही मेडिकल कॉलेज में पासवान के समर्थकों और परिचितों की भीड़ उमड़ पड़ी। शिवराज पासवान जमीन खरीदने-बेचने के कारोबार में भी शामिल थे।


