Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

शराबबंदी के लिए विपक्ष का अशासकीय संकल्प खारिज, जल्दबाजी में नहीं ले सकते फैसला - कांग्रेस

 TODAY छत्तीसगढ़  / रायपुर / शराबबंदी के लिए विधानसभा में विपक्ष का अशासकीय संकल्प खारिज हो गया। सत्तापक्ष में कहा कि शराबबंदी जल्दबाजी में नहीं की जा सकती है।  भाजपा सदस्य शिवरतन शर्मा ने संकल्प लाया, और यह कहा कि एक जनवरी 2022 से हो पूर्ण शराबबंदी हो।

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

 सत्तापक्ष ने अशासकीय संकल्प का विरोध किया, और कहा कि शराबबंदी जल्दबाजी में नहीं की जा सकती है। परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने शराबबंदी के लिए बनाई गई कमेटियों की जानकारी दी। शराब बंदी निर्धारित प्रक्रिया के तहत करने की वकालत की। भाजपा के सदस्य शिवरतन शर्मा द्वारा लाए गए अशासकीय संकल्प को लेकर मत विभाजन हुआ। इसमें शराबबंदी के पक्ष में 13 और शराब बंदी के खिलाफ 58 वोट पड़े। 1 जनवरी से शराबबन्दी की मांग वाला अशासकीय संकल्प खारिज हो गया। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा