Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

कातिल कटा हुआ सिर हाथ में लेकर गाँव में घूमता रहा, टंगिया मारकर धड़ से सिर अलग। देखें VIDEO

 TODAY छत्तीसगढ़  /  गरियाबंद / छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिला में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक युवक ने अपने ही गांव के व्यक्ति का पहले टंगिया से गला काटा फिर सर को धड़ से अलग कर दिया। हैवानियत का मामला इतने पर ही खत्म नहीं हुआ। कटे हुए सर को सड़क पर लेकर वो हैवान काफी देर तक घूमता रहा। गाँव में दहशतगर्दी का पर्याय बनी इस घटना को देखने वालों की रूह थर्रा उठी। मामले की ख़बर गाँव से निकलकर इलाके की पुलिस तक पहुंची, कातिल युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। यह घटना छूरा थाना क्षेत्र के घोंटपानी की है। 
                                             
जानकारी के मुताबिक, नक्सल प्रभावित इलाके घोटपानी निवासी माधव गोंड (35) सूअर पालन करता है। उसके पालतू सूअर अक्सर पड़ोस में रहने वाले करण सिंह कुंजाम (65) की बाड़ी और घर में घुस जाते थे। इसको चलते बाड़ी में लगी सब्जी-भाजी को नुकसान पहुंचाता था। सूअर की छुआछूत के कारण घर की बार-बार साफ-सफाई और लिपाई करनी पड़ती थी। इसके कारण दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को भी दोनों के बीच विवाद हुआ। इससे तंग आकर माधव गोंड शाम करीब 4 बजे करण सिंह कुंजाम के घर पहुंचा और टंगिया मारकर सिर धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद आरोपी माधव उसके कटे सिर को लेकर और टंगिया कंधे पर रख गांव में घूमना शुरू कर दिया। 
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा