Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

समाधान सेल : 1498 मामलों में पीड़ितों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाये, 50 से अधिक थानेदारों से हो सकता है सवाल-जवाब

  TODAY छत्तीसगढ़  /  रायपुर /  प्रदेशभर के थानों में लॉकडाउन खुलने के बाद से बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर पहुंच रहे हैं। थानों में आलम कुछ इस तरह का है कि पीड़ितों को न्याय मिलने की बात तो दूर, शिकायतें तक दर्ज नहीं की जा रही हैं।

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

 डीजीपी के आदेश के बाद बनाए गए समाधान सेल से यह खुलासा हुआ है, जहां 1498 मामलों में पीड़ितों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए डीजीपी से न्याय मांगा है। ऐसे मामलों पर तत्काल संज्ञान लेते हुए डीजीपी डीएम अवस्थी ने भी जांच अफसरों की ओर से त्वरित कार्रवाई करने एसपी के मार्फत पत्र जारी किया है। समाधान सेल में कई ऐसे केस भी हैं, जिसमें गंभीर किस्म के मामलों में थानेदारों ने सही तरीके से रुचि नहीं दिखाई है। 

ऐसे मामलों में उन्हें भी जवाब तलब करने के लिए नोटिस जारी करने तैयारी शुरू हुई है। समाधान सेल के पास पहुंचे मामलों में 1094 मामलों का निराकरण कर लिया गया है, लेकिन अभी भी 357 मामले विचाराधीन हैं। इनमें गंभीर किस्म के मामलों में छंटनी चल रही है, जिसमें 50 थानेदारों से जवाब तलब कर कार्रवाई के संकेत मिल रहे हैं।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा