Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

जिस्म बेचने वाली युवती पुलिस को देख दूसरे माले से कूदी, मौत

 TODAY छत्तीसगढ़  / रायपुर / रायपुर पुलिस ने कल बीते सोमवार को दबिश देकर टैगोर नगर में चल रहे बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा किया था। इस बीच कार्रवाई के दौरान एक कॉल गर्ल ने दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी थी, आज अस्पताल में उसकी मौत हो गई है। 

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

पूरा मामला रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है, पुलिस ने स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद सोमवार देर शाम टेगौर नगर के महावीर प्लाजा में छापेमार कार्रवाई कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था। युवतियों के साथ संदिग्ध हालात में दो युवक मिले, वहीं छापे के दौरान पकड़े जाने के डर से एक कालगर्ल दूसरे माले से कूद गई, इससे उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। गंभीर हालत में उसे मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान आज सुबह उसकी मौत हो गई है। बताया जाता है कि मृतका रायपुर टिकरापारा की रहने वाली थी। 

 ये था पूरा मामला -    11 कॉलगर्ल और 3 दलाल राजधानी पुलिस के शिकंजे में, जिस्म बेचने वाली एक लड़की पुलिस देख दूसरे माले से कूदी    

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा