Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

11 कॉलगर्ल और 3 दलाल राजधानी पुलिस के शिकंजे में, जिस्म बेचने वाली एक लड़की पुलिस देख दूसरे माले से कूदी

TODAY छत्तीसगढ़  / रायपुर।  राजधानी रायपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा हुआ है। रायपुर पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए देह व्यापार से जुड़ी दर्जन भर महिला समेत 5 पुरुषों को गिरफ्तार किया है। 

इस दौरान पुलिस को देखकर एक युवती दूसरे माले से कूद गई, जिसे इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। रायपुर पुलिस ने कोतवाली और गंज थाना क्षेत्र में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। गंज थाना के होटल साई राम से 4 महिला समेत 1 पुरुष और 1 दलाल को गिरफ्तार किया गया है। 

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

इसके अलावा कोतवाली इलाके के टैगोर नगर से 7 महिला समेत 1 पुरुष को गिरफ्तार किया गया है। कोतवाली इलाके में पुलिस की दबिश देखकर एक युवती दूसरे माले से कूद पड़ी। युवती को गंभीर हालत में मेकाहारा में भर्ती किया गया है। पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा