Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

माओवादियों की तेलंगाना स्टेट कमेटी ने की नक्सली नेता हरिभूषण और भरतक्का के मौत की पुष्टि

  TODAY छत्तीसगढ़  /  बस्तर / माओवादियों की तेलंगाना स्टेट कमेटी ने आज एक प्रेस नोट जारी कर हरिभूषण और भारतक्का के मौत की पुष्टि की है। प्रेस को दी गई जानकारी में  21 जून को स्टेट कमेटी सेक्रेटरी हरिभूषण और 22 जून को LOS कमांडर भारतक्का की मौत होना बताया है। माओवादी संगठन ने हरिभूषण और भारतक्का के मौत की फोटो भी जारी की है।

 माओवादियों के तेलंगाना स्टेट कमेटी द्वारा जारी नोट - 

जानिये कौन था हरिभूषण - 

नक्सली हरिभूषण उर्फ यापा नारायण तेलंगाना के महबूबाबाद जिले के कोट्टागुडा क्षेत्र के मारिगुडा गांव का रहने वाला था। 1995 में पीपुल्स वार गुरिल्ला में शामिल हुआ था। इसके बाद से पिछले कई सालों से बस्तर के बीजापुर जिले के पामेड़ इलाके में सक्रिय था। इस पर वर्तमान में तेलंगाना स्टेट कमेटी के सचिव पद की जिम्मेदारी थी। TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ वर्षों में दक्षिण बस्तर में जितनी भी नक्सली घटनाएं हुई हैं, हरिभूषण उसका मास्टर माइंड था। छत्तीसगढ़ और तेलंगाना राज्य की सीमा पर हुई पुलिस नक्सली मुठभेड़ में भी कई बार हरिभूषण पुलिस की गोलियों से बचा था। पिछले कई दिनों से हरिभूषण कोरोना के साथ-साथ फूड प्वॉइजनिंग से भी जूझ रहा था। पामेड़ इलाके में सोमवार की शाम इसकी मौत हो गई है। हरि भूषण पर 40 लाख रूपये का ईनाम था,  खूंखार नक्सली हरिभूषण के मौत की पुष्टि दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने भी की थी।  

पुष्टि दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने भी की थी, पढ़ें -  

40 लाख का ईनामी नक्सली हरिभूषण की कोरोना से मौत, दक्षिण बस्तर की कई घटनाओं का मास्टरमाइंड था 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा