Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

40 लाख का ईनामी नक्सली हरिभूषण की कोरोना से मौत, दक्षिण बस्तर की कई घटनाओं का मास्टरमाइंड था

TODAY छत्तीसगढ़  / दंतेवाड़ा / इस दौर में नक्सलियों पर कोरोना संक्रमण और फूड प्वॉइजनिंग का कहर लगातार जारी है। माओवादी कट्टी मोहन राव के बाद अब तेलंगाना स्टेट कमेटी का नक्सली हरि भूषण (50) की भी कोरोना से मौत हो गई है। हरि भूषण पर 40 लाख रूपये का ईनाम था, इस खूंखार नक्सली के मौत की पुष्टि दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने की है। 

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

नक्सली हरिभूषण उर्फ यापा नारायण तेलंगाना के महबूबाबाद जिले के कोट्टागुडा क्षेत्र के मारिगुडा गांव का रहने वाला था। 1995 में पीपुल्स वार गुरिल्ला में शामिल हुआ था। इसके बाद से पिछले कई सालों से बस्तर के बीजापुर जिले के पामेड़ इलाके में सक्रिय था। इस पर वर्तमान में तेलंगाना स्टेट कमेटी के सचिव पद की जिम्मेदारी थी।

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ वर्षों में दक्षिण बस्तर में जितनी भी नक्सली घटनाएं हुई हैं, हरिभूषण उसका मास्टर माइंड था। छत्तीसगढ़ और तेलंगाना राज्य की सीमा पर हुई पुलिस नक्सली मुठभेड़ में भी कई बार हरिभूषण पुलिस की गोलियों से बचा था। पिछले कई दिनों से हरिभूषण कोरोना के साथ-साथ फूड प्वॉइजनिंग से भी जूझ रहा था। पामेड़ इलाके में सोमवार की शाम इसकी मौत हो गई है। दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव ने इसकी पुष्टि भी की है। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा