TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें
30.16 करोड़ से ज्यादा कोविड टीके लगे
देश में कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए तेजी से टीकाकरण करने पर जोर दिया जा रहा है। देश में अब तक 30,16,26,028 वैक्सीन की डोज दी जा चुकी हैं।
देश में 3.91 लाख एक्टिव केस
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में 68,885 मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौट गए हैं। इसके साथ ही अब तक 2,90,63,740 लोग घातक वायरस को मात देकर जिंदगी की जंग जीतने में कामयाब रहे हैं। देश में फिलहाल सक्रिय मामले घटकर 3,91,981 रह गए है।
24 घंटे में 1321 की गई जान
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में 54,069 नए कोरोना मरीज मिले। इसके साथ ही देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,00,82,778 पहुंच गई। वहीं इस अवधि में 1,321 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हो गई। इसके साथ ही मरने वालों की संख्या में 3,91,981 हो गई है।