Slider

देखिये आप किस जोन में हैं ... रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन वाले क्षेत्रों की नई सूची जारी

TODAY
 छत्तीसगढ़  / राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग ने रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन वाले क्षेत्रों की नई सूची अधिसूचित की है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के मुताबिक प्रदेश के सभी विकासखंडों और शहरी क्षेत्रों में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या, इनके दोगुने होने की दर तथा प्रति एक लाख जनसंख्या पर सैंपल जांच की ताजा स्थिति के आधार पर उन्हें रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में पुनः वर्गीकृत किया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 2 अगस्त की स्थिति के आधार पर यह वर्गीकरण किया गया है।  रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन घोषित क्षेत्र इस प्रकार हैं, देखिये सूचि - 

TRENDING NEWS

0महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना से 334 मौतें हो गईं। एक दिन में मौतों का यह अब तक का सबसे ज्यादा आंकड़ा है। राज्य में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा अब 10 हजार को पार कर गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राज्य में इससे पहले, 1 अगस्त को 322 मौतें हुई थीं। अब एक दिन में संक्रमण के 10,309 नए मामले सामने आने का भी एक रिकार्ड कायम हो गया है। हालांकि 30 जुलाई को इससे ज्यादा 11,147 नए मामले आए थे। बुधवार को और 334 मौतें होने के साथ राज्य में कोरोना से मौतों की संख्या बढ़कर 16,476 हो गई। यह देश में सबसे ज्यादा आंकड़ा है। राज्य में संक्रमितों के ठीक होने की दर 65.37 फीसदी थी, जो घटकर 65.25 हो गई है।
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com