Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

राखी पर मातम, खड़ी ट्रेलर में स्कॉर्पियो घुसी, 4 की मौत, तीन घायल


TODAY छत्तीसगढ़  /  रायपुर बनारस राष्ट्रीय राजमार्ग [बांगो] पर ग्राम मोरगा के समीप आज तड़के सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वही इस भीषण सड़क दुर्घटना में तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिनको तत्काल पास के स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।  इस संबंध में रेंज के पुलिस महानिरीक्षक दीपांशु काबरा ने ट्वीट के माध्यम से भी घटनाक्रम की जानकारी दी है।  TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें 
जानकारी के मुताबिक़ राष्ट्रीय राजमार्ग 130 पर सोमवार की सुबह कोरबा से अंबिकापुर की ओर जा रही तेज रफ़्तार स्कॉर्पियो क्रमांक JH- 10BU  -9432 बांगो थाना क्षेत्र के ग्राम मोरगा में सड़क किनारे खड़ी एक ट्रेलर से जा टकराई। बताया जा रहा है की स्कॉर्पियो के चालाक का वाहन से नियंत्रण हो चुका था लिहाजा एक भीषण हादसा चार मौत का साक्षी बन गया। इस सड़क हादसे के बाद घायल बच्चों को तुरंत ग्राम पोड़ी उपरोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया । 
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा