Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

मीडियाकर्मी से चाकूबाजी : गृहमंत्री का फरमान, जल्द करें आरोपियों की गिरफ्तारी

घटना स्थल पर पहुंचे रायपुर जिले के एसएसपी अजय यादव 
TODAY छत्तीसगढ़  / रायपुर के राजबंधा मैदान एकात्म परिसर के पास मीडियाकर्मी को चाकू मारकर घायल करने वाले आरोपियों की पतासाजी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने विशेष टीम गठित कर जांच को तेज करने के निर्देश दे दिए हैं। इधर छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने राजधानी रायपुर के मौदहा पारा इलाके में  पत्रकार के ऊपर हुए  जानलेवा हमले के मामले की जानकारी लगने पर काफी गंभीरता दिखाई है। आपको बता दें कि बीती रात [रविवार] को कुछ अज्ञात तत्वों ने एकात्म परिसर के समीप मीडियाकर्मी पर चाक़ू से हमला कर दिया था।
 मामला संज्ञान में आने के बाद गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने रायपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव से बातचीत की और कार्यवाही के दिशा निर्देश दिए हैं। गृह मंत्री ने कहा है कि लोकतंत्र में चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता को जाना जाता है।  पत्रकार साथियों ने कोरोना महामारी संकटकाल में अपनी जान जोखिम में डालकर सूचनाएं लोगों तक पहुंचाने में सरकार की सहायता कर रहे हैं। उन्होंने जारी एक बयान में कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर सजग हैं। TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें -
अस्पताल में भर्ती मीडियाकर्मी  
गृहमंत्री के निर्देश के बाद पुरे मामले पर गंभीरता दिखाते हुए जिले के एसएसपी अजय यादव खुद आज घटना स्थल पहुंचें। उन्होंने पुलिस की एक टीम बनाकर इस मामले के आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए संबंधित थाना क्षेत्र के अधिकारी को निर्देश भी दिए हैं।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा