Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

राम मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम से उमा रहेंगी दूर, बोलीं 'अतिथियों की सूचि से मेरा नाम हटा दें'

TODAY छत्तीसगढ़  /  कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए भाजपा की कद्दावर नेता उमा भारती  ने तय किया है कि वह अयोध्या में भूमि पूजनकार्यक्रम में शामिल नहीं होंगी. वे सरयू तट पर ही रहेंगी और कार्यक्रम समाप्त होने के बाद राम लला के दर्शन करेंगी. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्होंने यह फैसला लिया और इसकी जानकारी खुद अपने ट्विटर पर दी. उमा भारती ने कहा कि कल जब से मैंने अमित शाह जी और बीजेपी के अन्य नेताओं के कोरोना पॉज़िटिव होने के बारे में सुना है, तभी से मै अयोध्या में मंदिर के शिलान्यास में उपस्थित लोगों के लिए ख़ासकर पीएम मोदी के लिए चिंतिंत हूं. उन्होंने बताया कि इसीलिये मैंने रामजन्मभूमि न्यास के अधिकारीओ को सूचना दी है की शिलान्यास के कार्यक्रम के मुहूर्त पर मैं अयोध्या में सरयू नदी के किनारे पर रहूंगी.

उन्होंने बताया कि मैं भोपाल से आज (सोमवार को) रवाना होउंगी साथ ही चिंता भी जताई कि अयोध्या में किसी संक्रमित से उनकी मुलाकात हो सकती है. उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में जहां पीएम मोदी और अन्य सैकड़ों लोग उपस्थित रहेंगे, मैं उस स्थान से दूरी बनाकर रखूंगी और सभी के वहां से जाने के बाद राम लला के दर्शन करुंगी. उन्होंने बताया कि यह सूचना अयोध्या में रामजन्मभूमिन्यास के वरिष्ठ अधिकारियों और पीएमओ को भेजी जा चुकी है. उन्होंने अपील की है कि शिलान्यास कार्यक्रम के समय उपस्थित समूह के सूची में से मेरा नाम अलग कर दे. [एनडीटीवी] 
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा