Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

बेलगाम रफ्तार, दो व्यवसायियों की दर्दनाक मौत

TODAY छत्तीसगढ़  / महासमुंद के कोसरंगी मोड़ के पास बेलगाम रफ़्तार मौत की वजह बन गई। एक तेज रफ्तार होंडा सिटी कार पेड़ से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई वहीँ कार में सवार राजनांदगांव के दो कारोबारी भाईयों की मौके पर ही मौत हो गई। ये दर्दनाक हादसा आज रविवार सुबह का है जहां एक परिवार की खुशियां मातम में बदलते सिर्फ चंद सेकेण्ड लगे और उसकी वजह बनी सड़क पर बेलगाम रफ्तार । इस भयानक हादसे में कार ड्राइवर को काफी गंभीर चोटें आईं हैं। 
इस दर्दनाक सड़क हादसे के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार घायल कार चालाक को उपचार के लिए महासमुंद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। सड़क हादसे में जान गवाने वाले गौतम भंसाली राजनांदगांव के युगांतर पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर हैं। वहीं उनका छोटा भाई सुशील भंसाली राजनांदगांव शहर के प्रतिष्ठत इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी में से हैं। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इधर घटना की सूचना राजनांदगांव स्थित मृतक के परिजनों और रिश्तेदारों को दे दी गई। TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें
मृतकों के करीबी दोस्त राजनांदगांव निवासी अतुल ने बताया कि भंसाली बंधु किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आज सुबह खरियार रोड जा रहे थे। वे आज सुबह 5 गाडिय़ों में सवार होकर राजनांदगांव से निकले थे। महासमुंद के पास उनकी कार सड़क हादसे का शिकार हो गई। एक गाड़ी में भंसाली बंधु और दूसरी गाड़ी में परिवार की महिलाएं सवार थीं। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा