Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

बिल से किसी की नागरिकता नहीं छीनी जाएगी बल्कि शरणार्थियों को वीजा, पासपोर्ट न होने पर भी नागरिकता दी जाएगी - डॉ. रमन

TODAY छत्तीसगढ़  / छत्तीसगढ़ पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने मोदी सरकार की नागरिकता संशोधन बिल को ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा है कि कुछ लोग राजनीति की आड़ में देश में आग फूंकने का काम कर रहे हैं। यह बिल लोकसभा, राज्यसभा में बहुमत के साथ पास हो चुका हैं और यह करोड़ों लोगों के सम्मान का बिल है। इससे हजारों शरणार्थियों को भारत की नागरिकता मिल सकेगी। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी का वीर सावरकर के साथ नाम जोडऩा ही अपराध लगता है। कहां वीर सावरकर और कहां राहुल गांधी। 
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने मीडिया से चर्चा में कहा कि विदेशों में अल्पसंख्यकों के साथ प्रताड़ना और दुर्व्यवहार हो रहा था। बलात्कार घटनाएं सामने आ रही थी। मंदिर, मस्जिद तोडऩे का प्रयास किया जा रहा था। बांग्लादेश, पाक, अफगानिस्तान में अल्पसंख्यकों की संख्या 1947 की तुलना में 20 प्रतिशत से घटकर 2-3 प्रतिशत रह गई। आखिर ये लोग कहां गए? उन्होंने कहा कि ये आंकड़े अत्याचार बता रहे हैं। लोग वहां देश छोडक़र भाग गए। 
उन्होंने कहा कि भारत में नागरिकता संशोधन बिल से किसी की नागरिकता नहीं छीनी जाएगी। बल्कि शरणार्थियों को वीजा, पासपोर्ट न होने पर भी नागरिकता दी जाएगी। यह नागरिकता घुसपैठियों को नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के घोषणा पत्र में धारा-370, तीन तलाक, मंदिर-मस्जिद व नागरिकता संशोधन बिल शामिल था। चुनाव जीतने के बाद उनकी सरकार इस पर क्रियान्वयन कर रही है और उन्हें सफलता भी मिल गई है। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि 8 अप्रैल 1950 को पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और जिन्ना के साथ समझौता हुआ था, लेकिन 70 वर्षों में समझौते का पालन नहीं किया गया। 
अब केंद्र में भाजपा की सरकार बहुमत के साथ आई है और कई मामलों में सुधार की प्रक्रिया अपना रही है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि नागरिकता बिल पर कुछ लोग राजनीतिक कारणों से लोगों में भ्रम फैला रहे हैं, जबकि यह स्पष्ट, साफ और ऐतिहासिक बिल हैं। इससे वर्तमान में करीब 35 से 40 हजार लोगों को नागरिकता मिलेगी। TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में वहां की सीएम विरोध पर उतर आईं हैं, इसलिए वहां विरोध जारी है। बाकी पूर्वोत्तर राज्यों समेत देशभर में शांति है। नागरिकता बिल को कहीं कोई विरोध नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर देश विभाजन की बात गलत है। कहीं-कहीं पर विरोध एक-दो दिन चलेगा। बाकी इस बिल से देश की जनता संतुष्ट है। 
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा