Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

धर्म से धर्म को लड़ाना भाजपा की नीति बन चुकी है - त्रिवेदी

TODAY छत्तीसगढ़ / प्रदेश कांग्रेस के संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि राजनीतिक फायदे के लिए धर्म से धर्म को लड़ाना भाजपा की नीति बन चुकी है जिसका बचाव करने का असफल प्रयास रमन सिंह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने नोटबंदी के तर्ज पर नागरिकता संशोधन कानून लाया है। नोटबंदी करके लोगों को लाईन में लगाकर खड़ा किया था। TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें
श्री त्रिवेदी ने कहा कि मोदी सरकार अब नागरिकता संशोधन बिल लाकर नागरिकता के लिए भी पूरे देश को वैसे ही लाइन में खड़ा करना चाहती हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से पूछा कि देश को लाइन में खड़े करके भाजपा को क्या मिलेगा? मोदी सरकार नागरिकता संशोधन बिल लाकर क्या करना चाहती है? फिर से भारतीय जनता पार्टी ने मोदी सरकार ने जैसे नोटबंदी के समय पूरे देश के लोगों को लाईन में खड़ा कर दिया था, नोट बदलवाने के लिए, नागरिकता संशोधन बिल के द्वारा ये पूरे देश में नागरिकता के लिए वैसे ही लाईन मे खड़े करेंगे। नोटबंदी से 14 लोगों की मौत हुई थी। नागरिकता संशोधन बिल विधेयक पर आप देख ही रहे हैं पूरे देश में इसके प्रति नाराजगी है। पूरा पूर्वोत्तर भारत अशांत है, बंगाल अशांत है। 
त्रिवेदी ने कहा कि असम, बंगाल, बिहार देश में चौरतरफा आग लग गई है। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे का भारत दौरा रदद् हुआ है। बांग्लादेश के गृह मंत्री और विदेश मंत्री का दौरा भी रद्द हो गया है।  देश में इस अराजकता और हिंसा के लिए मोदी और शाह और उनके द्वारा लाया गया नागरिक संशोधन बिल जवाबदार है। 
संचार विभाग के अध्यक्ष त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा सांप्रदायिकता फैलाना चाहता है। बेहद आपत्तिजनक है। असम, बंगाल, बिहार में अशांति की स्थिति बनी हुई है। इस अशांति एवं हिंसा के लिए जिम्मेदार भाजपा की विभाजनकारी नीतियों का व्यापक विरोध हो रहा है।  भाजपा और आरएसएस राजनीतिक फायदे के लिये देश के सामाजिक ताने-बाने को और परस्पर सद्भाव को नष्ट करने का काम किया है। पूरा देश भाजपा की मोदी सरकार को इसके लिये दोषी मान रहा है। 
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा