Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

पहले नाबालिग का अपहरण फिर की हत्या, चक्काजाम

[TODAY छत्तीसगढ़] /  सरगुजा जिला के लुंड्रा थाना अंतर्गत लमगांव ग्राम के एक 16 वर्षीय किशोर की दो युवकों ने उसका अपहरण कर उसकी बेदम पिटाई की और उसकी हत्या कर उसके शव को किशोर के घर के समीप ही पुलिया के पास फेक दिया। बताया जा रहा है कि मृतक किशोर चोरी के कई घटनाओं में संलिप्त रहा था।मृतक के संपर्क में रहने वाले पड़ोस के गांव बटवाही के दो चोर युवक जो कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर आए थे पुरानी रंजिशवश उन्होंने किशोर का अपहरण किया और उसकी हत्या कर दिया।वारदात से आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने अंबिकापुर-रायगढ़ एनएच पर चक्काजाम कर दिया।सूचना मिलते ही एसपी भी मौके पर पहुंचे और परिजनों व ग्रामीणों को समझाइश देते हुए आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किए जाने का आश्वासन दिया जिसके बाद चक्काजाम समाप्त हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लुंड्रा थानांतर्गत ग्राम लमगांव बाजारपारा निवासी मिथलेश पटेल 16 वर्ष बलरामपुर,सरगुजा,सूरजपुर जिला में चोरी की कई घटनाओं में संलिप्त रहा था।गुरुवार की दोपहर करीब 3 बजे दो युवक ग्राम बटवाही निवासी सद्दाम 28 वर्ष तथा शमीम 30 वर्ष बाइक पर उसके घर पहुंचे।दोनों ने उसे मोटरसाइकिल पर बैठाया और अपने साथ ले गए।रात तक घर नहीं लौटने पर परिजन रघुनाथपुर चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे थे। इधर रात में दोनों युवकों ने उसकी बेदम पिटाई कर हत्या कर दी और उसकी लाश पुलिया के पास फेंक दी।शुक्रवार की सुबह गांव के ही लोगों की नजर मिथलेश की लाश पर पड़ी।उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी किशोर के परिजन को दी। इसके बाद परिजन व काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना रघुनाथपुर चौकी पुलिस को दी।
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने अंबिकापुर- रायगढ़ नेशनल हाईवे लमगांव के पास चक्काजाम कर दिया।परिजनों व ग्रामीणों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।सूचना मिलने पर एसपी सदानंद कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति नियंत्रित किया और परिजनों को आश्वासन दिया कि आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।बताया जा रहा है कि सद्दाम और शमीम कई चोरियां कर चुके हैं। एक माह पूर्व ही दोनों जेल से बाहर आए थे।इसके बाद गुरुवार को उन्होंने नाबालिग की अपहरण कर हत्या कर दी। उक्त दोनों युवकों ने नाबालिग किशोर की हत्या क्यों की अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है लेकिन पुलिस इसे पुरानी रंजिश मान कर उक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर पतासाजी में जुट गई है।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा