Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

कांग्रेस ने सेना और सीएजी का अपमान किया - मोदी

[TODAY छत्तीसगढ़] / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि 'सबसे पुरानी पार्टी ने सेना और नियंत्रक एवं लेखा परीक्षक (सीएजी) सहित लोकतंत्र की सभी संस्थाओं का अपमान किया है।' राफेल डील का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सवाल केवल इसलिए उठाए क्योंकि उसे शीर्ष अदालत का निर्णय पसंद नहीं आया। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने लड़ाकू विमान राफेल सौदे को चुनौती देने वाली सभा याचिकाओं को खारिज कर दिया है।
TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें  -
पीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तमिलनाडु एवं पुड्डुचेरी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पीएम ने आगे कहा, 'आपातकाल के दिनों के बाद कांग्रेस पार्टी अब और चालाक हो गई है।' इस मौके पर पीएम ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि वे राजग सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जनता को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि सरकार ने आवास, स्वास्थ्य सेवा, कौशल विकास सभी क्षेत्रों में योजनाएं चला रही है।


© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा