[TODAY छत्तीसगढ़] / छत्तीसगढ़ सरकार ने रविवार की रात प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। राज्य सरकार ने करीब आधा दर्जन कलेक्टर समेत 42 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं । छत्तीसगढ़ में पहली बार ऐसा हुआ है, जब आधी रात को किसी सरकार ने इस तरह से तबादले के आदेश जारी किये हैं। छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार की पहली सबसे बड़ी प्रशासनिक सर्जरी में कइयों अफसरों के स्थान और पद बदल दिए गए हैं । भूपेश सरकार की पहली प्रशासनिक सर्जरी में डाक्टर रमन के करीबी रहे अफसरों को लूप लाइन में भेजा गया है।
प्रशासनिक फेरबदल के बाद सरकार ने जो सूचि जारी की है उसके मुताबिक संजय अलंग को बिलासपुर का नया कलेक्टर बनाया गया है।जशपुर की कलेक्टर प्रियंका शुक्ला को स्वास्थ्य विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है। वहीं नीलेश क्षीरसागर को जशपुर कलेक्टर बनाया गया है। दंतेवाड़ा कलेक्टर सौरव कुमार को मंत्रालय भेज दिया गया है। नारायणपुर के कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा को दंतेवाड़ा भेजा गया है।यशवंत कुमार रायगढ़ कलेक्टर होंगे । महासमुंद कलेक्टर हिमशिखर गुप्ता को उच्च शिक्षा विभाग में आयुक्त बनाया गया है। पदुम सिंह एलमा नारायणपुर के कलेक्टर बनाये गए है। रायगढ़ की कलेक्टर शम्मी आबिदी को आयुक्त हाउसिंग बोर्ड बनाया गया है जबकि बिलासपुर कलेक्टर पी दयानंद को प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा बनाया गया है। अंकित आनंद को ऊर्जा विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है।
इधर विधानसभा चुनाव के दौरान जिन कलेक्टरों के खिलाफ कांग्रेस ने आरोप लगाया था उन पर भी गाज गिरी है। एस के कुजूर को एसीएस कृषि के साथ साथ उद्योग और वाणिज्य का भी जिम्मा दिया गया है। कांग्रेस सरकार में आर पी मंडल और भी पॉवरफुल हो गए है। मण्डल के पास अब पंचायत के साथ साथ अब उन्हें गृह, जेल परिवहन आयुक्त का भी चार्ज दे दिया गया है। गौरव द्वेदी को IT के साथ माइंस एंड मिनिरल का भी अतरिक्त प्रभार दिया गया है। सुबोध सिंह को श्रम और सिद्धार्थ कोमल परदेसी को खेल एवं युवा कल्याण विभाग दिया गया है। संगीता पी को भी बडा विभाग दिया गया है उन्हें आवास एवं पर्यावरण विभाग की जिम्मेदारी दी गयी है। रजत कुमार को समाज कल्याण का संचालक बनाया गया है।