Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

हाइवे पर 50 गाड़ियां टकराईं, 7 की मौत

[TODAY छत्तीसगढ़] / झज्जर के रोहतक-रेवाड़ी हाइवे पर सोमवार (24 दिसंबर) को कोहरे के कारण एक के बाद एक करीब 50 गाड़ियां आपस में टकरा गईं. इस दर्दनाक हादसे में करीब 7 लोगों के मारे जाने की खबर है. हादसा इतनी भीषण था कि वाहनों के परखचे उड़ गए. बताया जा रहा है कि हादसे में मारे जाने वाले में सात लोगों में छह महिलाएं. घटना का बाद करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया.
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह झज्जर के बादली फ्लाईओवर पर दो गाड़ियां टकरा गईं, जिसके बाद पीछे से आ रही कार और कई बड़ी गाड़ियां एक के बाद एक टकरा गईं. इस घटना के बाद हाइवे पर चीख पुकार मच गई. हादसे की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया.


© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा