Slider

गहलोत मंत्रिमंडल गठित, 13 कैबिनेट और 10 राज्य मंत्री

[TODAY छत्तीसगढ़] / राजस्थान में अशोक गहलोत के मंत्रिमंडल का गठन हो गया है। सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल कल्याण सिंह ने 13 कैबिनेट मंत्रियों और 10 राज्यमंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।। इसमें करीब 18 विधायक पहली बार मंत्री बने हैं। तीन दिन के मंथन के बाद दिल्ली में राजस्थान का मंत्रिमंडल तय हुआ।
नए विधायकों में से किसी को भी मंत्री नहीं बनाया गया है। मंत्रिमंडल में सिर्फ एक महिला विधायक ममता भूपेश और मुस्लिमों में भी सिर्फ पोकरण से विधायक सालेह मोहम्मद को जगह मिली है। पोकरण में भाजपा के हिंदुत्व कार्ड को फेल कर विधायक बने सालेह मोहम्मद को कांग्रेस ने बड़ा तोहफा दिया है। नवनिर्वाचित कांग्रेस सरकार के मंत्रिमंडल में पोकरण विधायक सालेह मोहम्मद को शामिल किया गया है। 

कैबिनेट मंत्रियों में विश्वेंद्र सिंह (डीग-कुम्हेर), बायतू से हरीश चौधरी, सुजानगढ़ से मास्टर भंवरलाल मेघवाल, झोटवाड़ा से लालचंद कटारिया, केकड़ी विधायक डॉ. रघु शर्मा, रमेश मीणा (सपोटरा), चित्तौड़गढ़ से उदयलाल आंजना, प्रताप सिंह (सिविल लाइंस), बीडी कल्ला (बीकानेर), शांति धारीवाल (कोटा उत्तर), परसादी लाल मीणा (लालसोट),अंता से प्रमोद जैन भाया, और पोकरण विधायक सालेह मोहम्मद शामिल हैं।
जबकि राज्य मंत्रियों में वैर से भजनलाल जाटव,  सांचौर से सुखराम विश्नोई, हिंडौली से अशोक चांदना, कोटपूतली से राजेन्द्र यादव और गठबंधन दल आरएलडी के भरतपुर से विधायक सुभाष गर्ग, लक्ष्मणगढ़ (सीकर) विधायक गोविंद सिंह डोटासरा, कोलायत से भंवर सिंह भाटी,अलवर ग्रामीण से टीकाराम जूली, सिकराय से ममता भूपेश, बांसवाड़ा से अर्जुन बामनिया शामिल हैं।
पहली बार मंत्री बनने वालों में गोविंद डोटासरा, ममता भूपेश, अर्जुन बामनिया, भंवर सिंह, सुखराम विश्नोई, अशोक चांदना, टीकाराम जूली, रघु शर्मा, लाल चंद, विश्वेंद्र सिंह, हरीश चौधरी, रमेश मीणा, प्रताप सिंह, उदयलाल आंजना, सालेह मोहम्मद, भजनलाल, राजेन्द्र यादव, सुभाष गर्ग हैं।


© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com