बिलासपुर। TODAY छत्तीसगढ़ / जिले के तखतपुर क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास अज्ञात युवक की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही तखतपुर पुलिस मौके पर पहुंची । जानकारी के अनुसार, युवक का शव क्षत-विक्षत हालत में सड़क किनारे पड़ा मिला।
प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। आशंका जताई जा रही है कि युवक को किसी वाहन से कुचलकर बेरहमी से मार दिया गया है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस मृतक की शिनाख्त यहीं कर सकीय थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, जो साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।तखतपुर पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा और दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।



