दुर्ग। TODAY छत्तीसगढ़ / भिलाई इस्पात संयंत्र क्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश कर स्क्रैब कॉपर चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 210 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर और घटना में प्रयुक्त वाहन जब्त किया गया है। जब्त मशरूका की कुल कीमत करीब 1 लाख 26 हजार रुपये आंकी गई है।
पुलिस के अनुसार थाना भिलाई भट्ठी क्षेत्र अंतर्गत भिलाई स्टील प्लांट के प्लेट मिल-03 के पीछे स्थित क्षेत्र में आरोपी नेमचंद यादव और उसके साथियों द्वारा स्क्रैब कॉपर चोरी किए जाने की सूचना सीआईएसएफ द्वारा थाना भिलाई भट्ठी को दी गई थी।
सूचना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान आरोपी नेमचंद यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर वाहन क्रमांक CG 07 BF 9243 में स्क्रैब कॉपर लोड कर चोरी करने की बात स्वीकार की।
पुलिस ने बताया कि आरोपी को सीआईएसएफ ने मौके पर ही पकड़ लिया था। आरोपी के कब्जे से 210 किलो स्क्रैब कॉपर और घटना में प्रयुक्त स्वीफ्ट कार जब्त की गई। आरोपी को 25 मई को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। मामले में शामिल अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि औद्योगिक और सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



