Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

भाजपा नेत्री प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, सत्ता-संगठन और कारोबार के रिश्तों पर चर्चा तेज

दुष्कर्म, करोड़ों का लेन-देन और राजनीतिक संपर्क


बिलासपुर। 
 TODAY छत्तीसगढ़  /  शहर की भाजपा महिला नेत्री से जुड़े कथित दैहिक शोषण और करोड़ों रुपये के आर्थिक लेन-देन का मामला अब राजनीतिक, प्रशासनिक और कारोबारी हलकों में चर्चा का सबसे बड़ा विषय बन गया है। मामले के सामने आने के बाद भाजपा, कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों के भीतर भी हलचल तेज हो गई है। इधर मामले के आरोपी संजय सिंह ने एक वीडियो जारी कर न सिर्फ अपना पक्ष रखा है बल्कि आरोप लगाने वाली भाजपा नेत्री के संबंध में सिलसिलेवार कई बातें कहीं है। वीडियो के माध्यम से आरोपी संजय सिंह ने जनपक्ष से मदद की गुहार लगाई है।   

आपको बता दें कि भाजपा महिला नेत्री ने बिलासपुर के सिविल लाइन थाना में कारोबारी संजय सिंह के खिलाफ ढाई करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और दैहिक शोषण का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा इस बात की भी है कि विपक्ष की तुलना में भाजपा संगठन के भीतर इस मामले को लेकर ज्यादा बेचैनी महसूस की जा रही है। हालांकि सार्वजनिक रूप से कोई खुलकर सामने नहीं आ रहा, लेकिन अंदरूनी स्तर पर कई तरह की चर्चाएं बाजार के मिज़ाज को गर्म रखे हुए हैं।

राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक महिला पिछले कई वर्षों से सामाजिक संस्थाओं और एनजीओ गतिविधियों के माध्यम से सक्रिय नेटवर्क तैयार कर रही थीं। चर्चा यह भी है कि बिलासपुर में कुछ प्रभावशाली अधिकारियों और सत्ता से जुड़े लोगों के संपर्क में आने के बाद उनका प्रभाव बढ़ा। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

जानकारी के अनुसार महिला लंबे समय से कोटा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की इच्छा जता रही थीं और राजनीतिक रूप से सक्रिय भूमिका में आने की तैयारी कर रही थीं। मामले में नया मोड़ तब आया जब रांची निवासी कारोबारी और कोयला ठेकेदार संजय सिंह का एक वीडियो सामने आया। वीडियो में उन्होंने दावा किया कि उनका और महिला का परिचय कारोबारी और सामाजिक संपर्कों के माध्यम से हुआ था। कारोबारी ने आरोप लगाया कि ओडिशा और छत्तीसगढ़ में कोल माइंस से जुड़े ठेके दिलाने के नाम पर उनसे करीब 80 लाख रुपये लिए गए। वीडियो में कारोबारी ने कुछ अन्य नामों का हवाला देते हुए ठेके दिलाने के दावे भी किए है।   




© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा