कवर्धा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
कवर्धा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोशल मीडिया दोस्ती बनी जाल, महिला ने नाबालिग से किया अनाचार


कबीरधाम। 
 TODAY छत्तीसगढ़  / छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 27 वर्षीय महिला पर नाबालिग बालक के साथ अनाचार करने का आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पीड़ित नाबालिग ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी जान-पहचान आरोपी महिला से सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और वे एक-दूसरे से मिलने भी लगे। आरोप है कि 1 मार्च को महिला ने नाबालिग को पसंद करने की बात कहकर भावनात्मक दबाव बनाया और उसे भोरमदेव स्थित एक होटल में बुलाया। वहां उसने जबरन उसके साथ अनाचार किया। घटना के बाद महिला ने बालक को किसी को भी इस बारे में बताने पर डराया-धमकाया। मानसिक दबाव और भय के चलते पीड़ित कुछ समय तक चुप रहा, लेकिन बाद में उसने हिम्मत जुटाकर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 123/2026 के तहत मामला दर्ज करते हुए पोक्सो अधिनियम की धारा 4 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की। कबीरधाम पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया के जरिए होने वाले संपर्कों में सतर्कता बरतें और किसी भी प्रकार की आपराधिक या उत्पीड़न की घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

------

आप अपने क्षेत्र का समाचार, जानकारी और सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दों के बारे में हमें इस (9111607770) वाट्सअप नंबर पर सीधे भेज सकते हैं । 

आप इस लिंक https://chat.whatsapp.com/LR2h81C1Qhg3vliVzuyI2G पर क्लिक करें और सीधे वाट्सअप ग्रुप में जुड़े। 

प्रेमिका बनी ‘राज’, पिता और दोस्त संग मिलकर उतारा मौत के घाट


कबीरधाम।
 TODAY छत्तीसगढ़  /  जिले के वन क्षेत्र में स्थित रानीदहरा जलप्रपात के पास पिछले दिनों एक अज्ञात महिला का शव मिलने से शुरू हुई जांच ने पांच दिनों के भीतर एक सुनियोजित हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में मुख्य आरोपी को महाराष्ट्र के पुणे शहर से गिरफ्तार किया गया है  जबकि उसके पिता और एक सहयोगी को भी हिरासत में लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि 19 मार्च को स्थानीय लोगों की सूचना पर जलप्रपात के समीप एक महिला का शव बरामद हुआ। शुरुआती जांच में मृतका की पहचान अज्ञात होने के कारण मामला जटिल था। इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच अधिकारियों के अनुसार, तकनीकी साक्ष्यों, स्थानीय पूछताछ और अन्य उपलब्ध सुरागों के आधार पर पुलिस ने दो दिनों के भीतर मृतका की पहचान कर ली। वह छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले की निवासी सुखमती बैगा थी। 

इसके बाद जांच का दायरा सीमित किया गया और संदिग्धों की पहचान की प्रक्रिया तेज की गई। पुलिस का कहना है कि कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और लोकेशन विश्लेषण ने इस मामले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि मुख्य आरोपी देवेन्द्र प्रसाद जायसवाल राज्य से बाहर छिपा हुआ है। इसके बाद एक विशेष टीम को पुणे भेजा गया, जहां से उसे गिरफ्तार कर कबीरधाम लाया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस के अनुसार, उसने अपने पिता केषव प्रसाद जायसवाल और एक अन्य व्यक्ति मनोज पटेल के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी।

पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक पूछताछ में यह सामने आया कि मृतका और आरोपी के बीच प्रेम संबंध था। आरोपी ने कथित रूप से समाज में बदनामी के भय का हवाला देते हुए हत्या की योजना बनाई। जांच में यह भी सामने आया कि 16 मार्च की शाम महिला को रानीदहरा जलप्रपात क्षेत्र में ले जाया गया, जहां उस पर पत्थर से हमला किया गया और बाद में शव को झरने में फेंक दिया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर घटनास्थल पर डमी पुतले के माध्यम से घटना का पुनर्निर्माण (सीन रिक्रिएशन) किया गया। इससे कथित तौर पर यह स्पष्ट हुआ कि अपराध को किस प्रकार अंजाम दिया गया। इसके अलावा, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मामले से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद करने की बात कही है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपी देवेन्द्र प्रसाद जायसवाल, उसके पिता केशव प्रसाद जायसवाल और मनोज पटेल को गिरफ्तार किया है। 

चिल्फी पुलिस का वाहन चेकिंग अभियान, कार में मिला सवा दो करोड़ रुपया


 कवर्धा । 
 TODAY छत्तीसगढ़  /  शुक्रवार को चिल्फी पुलिस ने एक कार से नगद 2 करोड़ 27 लाख 50 हजार रू. जब्त किए। कार सवार एमपी के 3 व्यक्ति रकम के संबंध में कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके जिस पर पुलिस ने आयकर विभाग को सूचना दी है।

पुलिस के अनुसार थाना चिल्फी पुलिस टीम द्वारा आबकारी चेक पोस्ट के पास संदिग्ध वाहनों की लगातार चेकिंग की जा रही है। शुक्रवार को चेकिंग के दौरान सुबह करीब 10 बजे मण्डला की ओर से एक नीले रंग की कार क्रमांक MP 51CA 9891 आई, जिसे रोका गया। कार में सवार 3 लोग जिनके नाम गगन जैन, अमन जैन और नवीन ठाकुर हैं वे तीनों मण्डला म.प्र. के रहने वाले हैं । 

पुलिस को वाहन चेकिंग के दौरान डिग्गी में अलग-अलग थैलियों में 500-500 सौ रुपये की गड्डी बंधी हुई मिली। चेकिंग के लिए रोके गये वाहन क्रमांक MP 51CA 9891 को तीनों युवकों के साथ थाने लाकर रुपयों के विषय में पूछताछ की गई साथ ही पुलिस ने  मशीन मंगवाकर नोटों की गिनती की । गिनती करने पर 500-500 रूपये के 455 गड्डियों प्रत्येक गड्डी में 500 रू. के 100 नग नोट, प्रत्येक गड्डी में 50 हजार रू. की राशि है जुमला नोट की संख्या 45500 हजार नग नोट जुमला राशि दो करोड़ सत्ताईस लाख पचास हजार रुपये एवं कार क्रमांक एमपी-51, सीए-9891 कीमती 4 लाख रू. कुल जुमला 2,31,50000 रु. को जब्त किया गया।

संदेहियो से उक्त रकम के संबंध में पूछताछ करने पर रायपुर में प्रापर्टी खरीदने के नाम पर लेजाना बताये एवं जब्त रकम के संबंध में कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। जिस पर थाना चिल्फी में वैधानिक कार्रवाई की गई है एवं अग्रिम कार्यवाही हेतु आयकर विभाग को सूचना दी गई है। 

दोस्तों के साथ चाय पीकर लौट रहे नायब तहसीलदार समेत तीन की मौत, बगई पहाड़ पर हुआ हादसा


TODAY छत्तीसगढ़  / कवर्धा / कवर्धा जिले में आज सुबह NH-30 पर एक भीषण सड़क हादसे में बोड़ला तहसील में नायब तहसीलदार सतीश कृषान समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।  जबकि वाहन में सवार आबकारी विभाग का गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि नायब तहसीलदार अपने दोस्तों और आबकारी विभाग के गार्ड को लेकर आज सुबह धवाईपानी में ढाबे पर चाय पीने गए थे, वहां से लौटते समय बगई पहाड़ के पास मोड़ पर सामने से आ रहे एक ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मुख्य मार्ग पर करीब 5 घंटे तक जाम लगा रहा । सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं जाम खुलवाने का प्रयास जारी है। 

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

जानकारी के मुताबिक, बोड़ला तहसील में नायब तहसीलदार सतीश कृषान के दो दोस्त बाहर से मिलने के लिए पहुंचे थे। उनके साथ सरकारी गाड़ी में सतीश आज सुबह करीब 6 बजे चाय पीने के लिए चिल्फी से धवईपानी के लिए निकले । इस दौरान रास्ते में आबकारी विभाग का गार्ड सुरेंद्र झारिया उर्फ चंदन मिल गया। नायब तहसीलदार ने उसे भी गाड़ी में बिठा लिया। फिर सभी ढाबे पर पहुंचे और वहां से चाय पीने के बाद लौट रहे थे। सरकारी गाड़ी को नायब तहसीलदार सतीश खुद ही चला रहे थे। 

18 लाख रुपए के इनामी नक्सली को गिरफ्तार करने वाली पुलिस अब आत्मसमर्पण की कहानी बना रही, 10 लाख रूपये और गोला बारूद बरामद


TODAY छत्तीसगढ़  /  कवर्धा / कवर्धा पुलिस ने मध्यप्रदेश बार्डर से करीब एक माह पहले दो नक्सलियों दिवाकर उर्फ किशन और देवा उर्फ लक्ष्मी को गिरफ्तार किया था। उन्हें अब बुधवार को सरेंडर करना बताया गया है। तब कोरोना पॉजिटिव होने के कारण उन्हें कोविड सेंटर में भर्ती कराया गया था। ठीक होने के बाद दोनों ने बताया कि उन्होंने कई जगहों की रेकी भी की थी। उनकी निशानेदही पर पुलिस ने 10 लाख रुपए, विस्फोटक और अन्य सामान बरामद किया है। 

इंटेलीजेंस की सूचना के आधार पर मध्य प्रदेश के बालाघाट की सीमा से लगे जंगल में 9 मई को जवानों को रवाना किया गया था। सर्चिंग के दौरान भागते हुए दो संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर पता चला कि पकड़ा गया आरोपी नक्सली भोरमदेव डिवीजन कमेटी का सचिव दिवाकर उर्फ किशन और महिला नक्सली देवे उर्फ लक्ष्मी है। दिवाकर पर 13 लाख और लक्ष्मी पर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित है।

दोनों की निशानदेही पर 15 वर्ग किमी क्षेत्र में सर्चिंग की गई

इतने दिनों की पूछताछ के बाद सरेंडर किए दोनों नक्सलियों की निशानदेही पर पुलिस ने 15 वर्ग किमी क्षेत्र की सर्चिंग की। इस दौरान नक्सलियों के जमा किए 10 लाख रुपए, एक कुकर बम, 430 कारतूस, 2 किलो बारुद मिश्रण, नक्सली साहित्य, वासरलेस सेट, वॉकी-टाकी, मोबाइल, सोलर प्लेट, कलर प्रिंटर, दवाइयां, 2 जोड़ी वर्दी, रेडियो, पिठ्‌ठू बैग, कपड़े, स्टील ड्रम, पानी टंकी, तिरपाल व अन्य दैनिक उपयोग का राशन सामाग्री बरामद किया गया है।

ठीक होने के बाद जताई थी इच्छा, अब मिलकर काम कर रहे

पुलिस ने बताया कि दोनों को सर्चिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया था। कोरोना पॉजिटिव होने के चलते कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया। वहां से स्थिति सही नहीं हुई तो जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद से दोनों होम आइसोलेशन में थे। ठीक होने के बाद दोनों ने सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर मुख्यधारा में लौटने की इच्छा जताई। इसके बाद उनका सरेंडर कराया गया। अब वे पुलिस का सहयोग कर रहे हैं।

सरेंडर के बाइ अब अलग से होगी कानूनी कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि दोनों के सरेंडर करने से आपराधिक मामलों के संबंध में अलग से कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नक्सली एरिया कमेटी सचिव- DVC दिवाकर उर्फ लिबरू कोर्राम और सदस्य लक्ष्मी को सरेंडर करने पर शासन की ओर से प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है। दोनों नक्सलियों को सरेंडर कराने में जिला पुलिस बल कवर्धा और विशेष आसूचना शाखा का योगदान सराहनीय रहा। - भास्कर 

                                             

SOCIAL SITES : दोस्त बनकर लड़कियों को अश्लील कॉमेंट्स फिर ब्लैकमेलिंग, गुजरात से पकड़ लाई कवर्धा पुलिस

TODAY छत्तीसगढ़  /  कवर्धा / छत्तीसगढ़ की कवर्धा पुलिस ने एक शातिर साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी युवक पहले तो सोशल मीडिया पर लड़कियों से दोस्ती करता था। फिर उनकी फोटो चोरी कर उसे अश्लील कमेंट के साथ पोस्ट करता। जब लड़की विरोध करती तो उन्हें ब्लैकमेल कर रुपए वसूलता था। पुलिस आरोपी युवक को गुजरात से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आई है। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है।

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

जानकारी के मुताबिक, कवर्धा थाने में एक युवती ने 6 जून को FIR दर्ज कराई थी। इसमें बताया गया था कि किसी व्यक्ति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर उसकी और उसकी सहेली की फोटो अपलोड की है। फोटो के साथ अश्लील और भद्दे कमेंट कर रहा है। इसका विरोध किया और हटाने को कहा तो इसके एवज में रुपए मांग रहा है। मामला दर्ज होने पर इसे साइबर सेल को ट्रांसफर कर दिया। जांच में युवक की लोकेशन गुजरात में मिली।

इसके बाद एक पुलिस टीम गुजरात रवाना की गई। वहां गुजरात पुलिस के सहयोग से खेड़ा जिले के मुडेल में कटवाल गांव निवासी दिलीप दाबी (19) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त मोबाइल भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि वह काफी अंदरूनी गांव था। इसके चलते वह लड़कियों को धमकी भी देता था कि पुलिस के पास मत जाना, वो मुझ तक कभी नहीं पहुंच सकेगी।

एडिशनल एसपी ऋचा मिश्रा ने बताया कि पकड़ा गया दिलीप दाबी बहुत शातिर है। वह सोशल मीडिया पर लड़कियों से दोस्ती कर उन्हें फंसाता था। पहले भी कई लड़कियों को ब्लैकमेल कर चुका है। इसके पकड़े जाने के बाद अब और भी लड़कियां व लोग सामने आ सकते हैं। बताया कि रुपए ऐंठने के लिए अपने दोस्त का मोबाइल नंबर देता और उसमें OTP भेजने को कहता था। उन्होंने सोशल मीडिया पर अंजान लोगों से दोस्ती करते समय सतर्क रहने को कहा है।

                                                   

नाबालिग प्रेमिका और शादीशुदा आशिक ने साथ लगाई फांसी, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं


TODAY छत्तीसगढ़  / कवर्धा / छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक प्रेमी जोड़े द्वारा खुदकुशी कर लिए जाने का मामला सामने आया है। इसमें प्रेमी 23 बरस का शादीशुदा नौजवान है और उसकी प्रेमिका एक नाबालिग लड़की है, दोनों ही मुस्लिम थे। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पांडातराई निवासी 23 बरस के वाजिद खान और मंझौली गांव की पंद्रह सोलह बरस की आशिया ने 12 तारीख की रात पडरिया के देवपुरा खार इलाके में एक पेड़ से दो फंदे लग कर फांसी लगा ली। गांव वालों और पुलिस सूत्रों का कहना है कि इनके बीच प्रेम संबंध था। आत्महत्या के मामले की जांच में जुटी पुलिस फिलहाल कारणों का पता लगा रही है। 

                                              

ससुर के प्यार में दीवानी हुई बहू, अवैध संबंध बनाकर बोली शादी करो ...

TODAY छत्तीसगढ़ /  छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में अपने फूफा ससुर के प्यार में पागल एक बहू ने सारी हदें पार कर कर दी। शादी के बाद बहू बनकर घर आई विवाहिता ने अपने फूफा ससुर से ही अवैध संबंध बना लिए।सिर्फ इतना ही नहीं अपने प्यार को पाने की चाहत में उसने ससुराल वालों से विवाद कर अपने मायके आ गई। कुछ दिन बाद महिला अपने फूफा ससुर के साथ भाग गई फिर जो हुआ...
O जानिए पूरा मामला
यह मामला कवर्धा जिले का है। पुलिस को सिंघनपुरी जंगल में एक महिला की अज्ञात शव संदिग्ध अवस्था में 16 दिसंबर को प्राप्त हुआ था।अज्ञात महिला के शव के संबंध में थाना सिंघनपुरी जंगल में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल कवर्धा लाया गया। शव काफी पुराना व क्षत-विक्षत अवस्था में होने के कारण शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज राजनांदगांव भेजा गया। अज्ञात महिला की शव की पहचान के लिए घटनास्थल से प्राप्त सामग्री के आधार पर आसपास के क्षेत्रों में पतासाजी के लिए टीम गठित की गई ।
जब पुलिस ने गुम इंसान के संबंध में जानकारी प्राप्त किया तो पता चला की सहसपुर लोहारा निवासी सरोज रजक काफी दिनों से अपने घर में नहीं है, उसके परिवार के लोग काफी दिनों से उसकी तलाश कर रहे हैं। टीम ने सरोज रजक के संबंध में जानकारी एकत्र किया। पता चला कि सरोज रजक ग्राम आमगांव से विवाह कर ग्राम झुरानदी थाना छुईखदान जिला राजनांदगांव गई है जो अपने ससुराल में विवाद होकर करीब महीने भर से  मायके ग्राम आमगांव में रह रही थी।
तकनीकी टीम द्वारा सरोज रजक के मोबाईल नंबर की जानकारी प्राप्त कर विश्लेषण किया गया, जिस पर रामकुमार रजक की भूमिका संदिग्ध प्रतीत हुई । पूछताछ में रामकुमार रजक ने बताया कि सरोज रजक रिश्ते में मेरी बहू लगती है। उसका ससुराल और उसका घर पास में ही है। तीन से चार माह पूर्व से हम दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। करीब माह भर पूर्व सरोज अपने ससुराल से विवाद करके अपने मायके ग्राम आमगांव आ गई थी। 
O पत्नी बना रखने को लेकर हुआ विवाद
सरोज के ग्राम आमगांव आने के बाद 02 दिसंबर को सरोज ने मुझे लोहारा आने को कहा। लोहारा पहुंचने पर सरोज आमगांव रोड चौक लोहारा थाना के सामने अपने हाथ में एक बैग रखकर खड़ी हुई थी। मोटर साइकिल में सरोज को बैठाकर पण्डरीपानी कुआपारा जंगल पहुंचे। रोड़ किनारे मोटरसाइकिल को खड़ी कर दोनों जंगल के भीतर करीब  100 मीटर अंदर गए। दोनों ने साथ मिलकर पहले शराब पी, बाद शारीरिक संबंध भी बनाए।
इसके बाद सरोज के पत्नी बनाकर रखने व साथ में जाने की बात को लेकर विवाद शुरू किया । इसी दौरान रामकुमार रजक ने अपने गमछे से सरोज का गला घोंठ कर उसकी ह्त्या कर दी और घटना स्थल से फरार हो गया। रामकुमार रजक से मिली जानकारी व तकनीकी टीम से प्राप्त साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने धारा 302, 201 भादवि के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है । (पत्रिका ) 
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com