Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

दोस्तों के साथ चाय पीकर लौट रहे नायब तहसीलदार समेत तीन की मौत, बगई पहाड़ पर हुआ हादसा


TODAY छत्तीसगढ़  / कवर्धा / कवर्धा जिले में आज सुबह NH-30 पर एक भीषण सड़क हादसे में बोड़ला तहसील में नायब तहसीलदार सतीश कृषान समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।  जबकि वाहन में सवार आबकारी विभाग का गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि नायब तहसीलदार अपने दोस्तों और आबकारी विभाग के गार्ड को लेकर आज सुबह धवाईपानी में ढाबे पर चाय पीने गए थे, वहां से लौटते समय बगई पहाड़ के पास मोड़ पर सामने से आ रहे एक ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मुख्य मार्ग पर करीब 5 घंटे तक जाम लगा रहा । सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं जाम खुलवाने का प्रयास जारी है। 

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

जानकारी के मुताबिक, बोड़ला तहसील में नायब तहसीलदार सतीश कृषान के दो दोस्त बाहर से मिलने के लिए पहुंचे थे। उनके साथ सरकारी गाड़ी में सतीश आज सुबह करीब 6 बजे चाय पीने के लिए चिल्फी से धवईपानी के लिए निकले । इस दौरान रास्ते में आबकारी विभाग का गार्ड सुरेंद्र झारिया उर्फ चंदन मिल गया। नायब तहसीलदार ने उसे भी गाड़ी में बिठा लिया। फिर सभी ढाबे पर पहुंचे और वहां से चाय पीने के बाद लौट रहे थे। सरकारी गाड़ी को नायब तहसीलदार सतीश खुद ही चला रहे थे। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा