Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

चोरी करने के लिए 120 किलोमीटर का सफर रात में, पकड़ में आते ही 9 मामलों का हुआ खुलासा


TODAY छत्तीसगढ़  / बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक ऐसे चोर को गिरफ्तार किया गया है, जो बड़े शातिराना अंदाज में वारदात को अंजाम देता था। पिछले लंबे समय से बिलासपुर पुलिस को इसकी तलाश थी। आरोपी पर 9 जगहों में चोरी की घटना को अंजाम देने का आरोप है। आरोपी के पास से लाखों का चोरी का सामान भी बरामद किया गया है।

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

 आरोपी को जिले में होने वाली चोरियों का मास्टर माइंड बताया जा रहा है। जिले के 3 थाना क्षेत्रों के 9 मामलों में पुलिस को इसकी तलाश थी। बताया जा रहा है कि आरोपी रायपुर से रात में आकर सुने मकानों का ताला तोड़कर मोटर साइकिलों की चोरी करता था। चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी रात को लगभग 120 किमी का सफ़र तय करके बिलासपुर जाता था। इसके बाद चोरी की संपत्ति को अपने दोस्त के घर, रायपुर में रखता था। आरोपी के पास से चोरी का लगभग सात लाख का सामान बरामद किया गया है। फ़िलहाल पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा