पर्यटन मंडल के नव नियुक्त अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने शनिवार को राजधानी रायपुर पहुंचकर वरिष्ठ मंत्रियों से मुलाकात की। उन्होंने सबसे पहले कृषि मंत्री रविंद्र चौबे से मुलाक़ात की, फिर उन्होंने सहकारिता एवं शिक्षा मंत्री प्रेम सिंह टेकाम, बिलासपुर के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल के साथ ही गृह एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू से भी मुलाकात की। इसके बाद अटल श्रीवास्तव मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिले और उनका आभार प्रकट किया। इस दौरान अटल श्रीवास्तव एवं प्रमोद नायक ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम तथा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी सचिव चंदन यादव से भी मिलकर संगठन का आभार जताया और कहा कि संगठन जो भी कार्य आदेशित करेगा उसका वे आगे भी निष्ठा से पालन करेंगे। अटल श्रीवास्तव के साथ बिलासपुर के शहर कांग्रेस अध्यक्ष एवं जिला केंद्रीय सहकारी बैंक बिलासपुर के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रमोद नायक, बिलासपुर के महापौर रामशरण यादव समेत कई नेता मौजूद रहे।
LATEST NEWS
पर्यटन मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री समेत कई मंत्रियों से मिलकर जताया आभार
सत्यप्रकाश पांडेय |
TCG
|
जुलाई 17, 2021
TODAY छत्तीसगढ़ / बिलासपुर। पर्यटन मंडल के अध्यक्ष पद पर अपनी नियुक्ति के दूसरे दिन राजधानी रायपुर पहुंचे, उन्होंने मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष से मिलकर आभार व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने सत्ता में शामिल कई मंत्रियों के अलावा संगठन से जुड़े नेताओं से भी मुलाक़ात की।



