Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

रक्षित केंद्र के कई पुलिसकर्मी अब संभालेंगे थानों की जिम्मेदारी, 16 की नई पोस्टिंग

बिलासपुर पुलिस में प्रशासनिक बदलाव, कई पुलिसकर्मियों को मिली थानों की जिम्मेदारी

बिलासपुर: TODAY छत्तीसगढ़  / जिला पुलिस में आज गुरुवार को प्रशासनिक फेरबदल का आदेश जारी होते ही महकमे में हलचल बढ़ गई। 16 अधिकारी-कर्मचारियों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है। रक्षित केंद्र में तैनात कई पुलिसकर्मियों को अब थानों और चौकियों में जिम्मेदारी दी गई है। वहीं कुछ पुलिसकर्मियों को एक थाने से दूसरे थाने भेजा गया है। आज 24 सितंबर को जारी आदेश के मुताबिक सभी नई पदस्थापनाएं तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।

रक्षित केंद्र से थानों में भेजे गए अधिकारी

फेरबदल के तहत उप निरीक्षक अल्फोंस टोप्पो को रक्षित केंद्र से थाना सकरी भेजा गया है। वहीं उनि. गणेश राम महिलांगे का सकरी से रतनपुर तबादला किया गया है। सउनि. उमेश उपाध्याय को रक्षित केंद्र से मस्तूरी और सउनि. राजकुमार वस्त्रकार को सकरी से हिर्री भेजा गया है।

थानों और चौकियों में भी बदली जिम्मेदारी

सउनि. राकेश टांडे को पचपेड़ी से बिल्हा, सउनि. प्रतीम सिंह को कोनी से कोटा, सउनि. कृष्ण कुमार मरकाम को रक्षित केंद्र से पचपेड़ी और सउनि. अरविंद शर्मा को रक्षित केंद्र से कोनी पदस्थ किया गया है। इस बदलाव के बाद पचपेड़ी, बिल्हा, कोटा और कोनी थाना क्षेत्र में भी पुलिस अधिकारियों की नई तैनाती हो गई है।

प्रधान आरक्षक स्तर पर भी बदलाव

प्रधान आरक्षक स्तर पर भी पदस्थापना बदली गई है। प्र.आर. 388 सिद्धार्थ पाण्डेय को रक्षित केंद्र से बेलगहना चौकी भेजा गया है। प्र.आर. 644 प्रिया दास केशकर को चकरभाठा एयरपोर्ट सुरक्षा से मस्तूरी और प्र.आर. 709 जय प्रकाश खाण्डे को रक्षित केंद्र से बिल्हा पदस्थ किया गया है।

आरक्षकों की भी बदली पोस्टिंग

आरक्षक स्तर पर रितेश मिश्रा को बेलगहना चौकी, जबकि अमित पोर्ते और विकास कुर्रे को थाना बिल्हा भेजा गया है। महिला आरक्षक रूपांजली सोनचे को रक्षा टीम बिलासपुर और संतोषी तम्बोली को थाना सरकंडा में नई जिम्मेदारी दी गई है।

तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश

आदेश में सभी संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश की प्रतिलिपि संबंधित पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों और शाखा प्रभारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।


© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा