Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

घर सूना छोड़कर गए परिवार, लौटे तो टूटे ताले और गायब था सामान; 4 गिरफ्तार

42 हजार की चोरी का ऐसा खुलासा, मुख्य आरोपी के साथ माल खरीदने वाले भी पहुंचे जेल

बिलासपुर: CG NEWS: TODAY छत्तीसगढ़  /  सकरी थाना क्षेत्र के अमेरी में सूने मकान में हुई नकबजनी का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी अविनाश खांडे समेत चोरी का सामान खरीदने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया सामान भी बरामद किया गया है।

29 अगस्त को मकान में लगाया था ताला

पुलिस के मुताबिक, सत्यानगर अमेरी निवासी अक्षय कुमार टाण्डे अपने परिवार के साथ तिफरा स्थित मकान में रहते हैं। अमेरी स्थित पुराने मकान में उनका आना-जाना होता रहता था।

29 अगस्त 2026 की रात उन्होंने अमेरी वाले मकान में ताला लगाया और परिवार के साथ तिफरा चले गए। इसके बाद 16 सितंबर को जब वे वापस लौटे तो मकान के ताले टूटे मिले।

जांच में सामने आया कि अज्ञात चोर छत के रास्ते मकान के अंदर दाखिल हुए थे। इसके बाद कमरों और अलमारी के ताले तोड़कर नकदी और घरेलू सामान चोरी कर लिया गया।

नकदी, बर्तन, कंप्यूटर और AC चोरी

चोरी गए सामान में 12 हजार रुपये नकद, चांदी के चम्मच, कटोरी, गिलास, प्लेट, कांसे के बर्तन, कंप्यूटर सेट और 1.5 टन वोल्टास AC शामिल थे। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 42 हजार रुपये बताई गई है।

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद सकरी पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम गठित कर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल और उपलब्ध सुरागों के आधार पर संदिग्धों की तलाश की।

पूछताछ में मुख्य आरोपी ने कबूली चोरी

इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने अविनाश खांडे (24) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में उसने सूने मकान में चोरी करना स्वीकार किया।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि चोरी किए गए सामान को उसने अलग-अलग लोगों को बेच दिया था। इसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी का माल खरीदने वाले तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया।

चोरी का माल खरीदने वाले 3 आरोपी भी पकड़े गए

पुलिस ने सौरभ बंजारे (26), दीपेश गुप्ता (35) और रितेशधर शर्मा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, इन आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया गया।

सभी आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है और उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी

मुख्य आरोपी:

  • अविनाश खांडे, पिता विशाल खांडे, उम्र 24 वर्ष, निवासी सत्यानगर अमेरी, थाना सकरी, बिलासपुर।

चोरी का माल खरीदने के आरोपी:

  • सौरभ बंजारे, पिता रामायण बंजारे, उम्र 26 वर्ष, निवासी एरमसाही, थाना मस्तूरी।
  • दीपेश गुप्ता, पिता राम कुमार गुप्ता, उम्र 35 वर्ष, निवासी बजरंग होटल के सामने, बिलासपुर।
  • रितेशधर शर्मा, पिता कृष्णा धर शर्मा, निवासी नूतन चौक, सरकंडा, बिलासपुर।
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा