बिलासपुर। TODAY छत्तीसगढ़ / असामाजिक तत्वों और आदतन बदमाशों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तोरवा पुलिस ने 23 अगस्त को थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाकर तीन बदमाशों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। पुलिस ने तीनों को सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के कुछ आदतन बदमाशों के वर्तमान में भी संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने की सूचना मिल रही थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दोपहर के समय बदमाशों की चेकिंग की और संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए गए लोगों के खिलाफ कार्रवाई की।
ये आरोपी गिरफ्तार
- दीपक निर्मलकर (32 वर्ष), निवासी देवरीखुर्द, तोरवा
- ईशरू ध्रुव (24 वर्ष), निवासी देवरीडीह, सोनू पान ठेला के पास, तोरवा
- आकाश तांबे (23 वर्ष), निवासी देवरीडीह, सोनू पान ठेला के पास, तोरवा
तीनों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर उन्हें सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
वहीं एक अन्य बदमाश समीर वर्मन के विरुद्ध भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए इस्तगासा न्यायालय में पेश किया गया। तोरवा पुलिस ने क्षेत्र में असामाजिक एवं संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने और आदतन बदमाशों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

