जांजगीर-चांपा। TODAY छत्तीसगढ़ / नाबालिग बालिका से अनाचार और जान से मारने की धमकी देने के मामले में थाना अजाक पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रजत दीवान को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार पीड़िता ने थाना अजाक में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी रजत दीवान ने उससे जान-पहचान बढ़ाई और इसी दौरान उसके साथ कथित रूप से जबरन अनाचार किया। विरोध करने पर आरोपी द्वारा उसे जान से मारने की धमकी दिए जाने का भी आरोप है। शिकायत के आधार पर थाना अजाक में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में DSP अजाक सतरूपा तारम ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने थाना अकलतरा क्षेत्र में आरोपी की पतासाजी शुरू की और उसे पकड़ लिया।
पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

