Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

नांदघाट-मुंगेली सड़क अब होगी फोरलेन, 137.81 करोड़ रुपये की मंजूरी

उप मुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देश पर नांदघाट-मुंगेली सड़क के उन्नयन को मिली मंजूरी

बेमेतरा के नांदघाट से मुंगेली जिला मुख्यालय तक जाने वाली सड़क अब टू-लेन नहीं, बल्कि फोरलेन बनेगी। राज्य सरकार ने इसके लिए अतिरिक्त 21.81 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। पहले इस मार्ग के निर्माण के लिए 116 करोड़ रुपये स्वीकृत थे। अब कुल 137.81 करोड़ रुपये की लागत से 36.40 किलोमीटर लंबी सड़क का उन्नयन किया जाएगा।
TODAY छत्तीसगढ़  / राज्य शासन ने नांदघाट-मुंगेली मार्ग को फोरलेन करने के लिए अतिरिक्त राशि की स्वीकृति दे दी है। उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद गुरुवार को राशि स्वीकृति का पत्र जारी किया गया।

वर्ष 2024 में सीआरआईएफ योजना के तहत नांदघाट-मुंगेली मार्ग के टू-लेन निर्माण के लिए 116 करोड़ रुपये मंजूर किए गए थे। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने क्षेत्र की आवश्यकता को देखते हुए अधिकारियों को सड़क को टू-लेन से फोरलेन में उन्नयन करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद शासन ने अब इसके लिए 21 करोड़ 81 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि स्वीकृत की है।

36.40 किलोमीटर सड़क का होगा निर्माण

पूर्व में स्वीकृत 116 करोड़ रुपये और नई स्वीकृति के 21.81 करोड़ रुपये को मिलाकर परियोजना की कुल लागत 137.81 करोड़ रुपये हो गई है। इस राशि से नांदघाट और मुंगेली के बीच 36.40 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क का निर्माण किया जाएगा। 

रायपुर से मुंगेली-मध्यप्रदेश का सफर होगा आसान

नांदघाट-मुंगेली मार्ग को फोरलेन करने की मांग क्षेत्रवासी लंबे समय से कर रहे थे। सड़क के फोरलेन बनने से मुंगेली, लोरमी, पंडरिया और इसके आगे मध्यप्रदेश के क्षेत्रों से राजधानी रायपुर आने-जाने वाले लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है। इससे आवागमन तेज होने के साथ ही यातायात अधिक सुगम और सुरक्षित होगा।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री तथा नवागढ़ विधायक दयालदास बघेल ने सड़क को फोरलेन के रूप में स्वीकृति मिलने पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव के प्रति आभार जताया है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को भी इस स्वीकृति के लिए बधाई दी।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा