Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

पुरानी रंजिश में पहले पीटा, फिर बाइक लूटी; 3 आरोपी गिरफ्तार

डीडी नगर पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त कार्रवाई

रायपुर । TODAY छत्तीसगढ़  / राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते मारपीट कर दोपहिया वाहन लूटने के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, 19 अगस्त की सुबह करीब 4 बजे प्रार्थी बलराम साहू अपनी मोटरसाइकिल से रायपुरा स्थित हटकेश्वरनाथ मंदिर, महादेव घाट गया था। मंदिर के गेट के पास मोटरसाइकिल खड़ी करने के बाद वापस लौटने पर आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी।

आरोप है कि आरोपियों ने हाथ-मुक्के से मारपीट करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। हमले में प्रार्थी की नाक और दाहिने पैर में चोट आई। इसके बाद आरोपी उसका दोपहिया वाहन लेकर फरार हो गए।

जांच के दौरान पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य जुटाने के बाद राज मिश्रा (22), यश मिश्रा उर्फ रोहन मिश्रा (22) और अभिषेक पटेल उर्फ सोनू (20) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 2 मोटरसाइकिल और 1 स्कूटी भी जब्त की है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मामले में एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश थाना डीडी नगर पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम द्वारा की जा रही है। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा